
दैनिक शुभ भास्कर
विशेष संवाददाता, जलगांव
Https shubhbhaskar.co.in
जलगांव में R SS के पथ संचलन के दौरान भारी बवाल मस्जिद से पथराव के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
दैनिक शुभ भास्कर महाराष्ट्र जलगांव जिले के यावल तालुका स्थित किनगांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS के पथ संचलन के दौरान अचानक भारी तनाव व्याप्त हो गया. पूर्व अनुमति के साथ निकाले जा रहे इस रूट मार्च का मार्ग जब एक स्थानीय मस्जिद के सामने से गुजरा, तो दूसरे पक्ष के लोगों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पुरुषों ने महिलाओं को आगे कर सड़क पर धरने पर बैठा दिया और रास्ता पूरी तरह ब्लॉक कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई और कुछ ही देर में पथराव शुरू हो गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालात बेकाबू होते देख पुलिस को भीड़ को खदेड़ने के लिए हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा।नियोजित रूट को लेकर अड़ा दूसरा पक्ष, महिलाओं को आगे कर किया प्रदर्शन प्राप्त जानकारी के अनुसार, विजयादशमी उत्सव और संघ के शताब्दी वर्ष के समापन के उपलक्ष्य में रविवार सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच किनगांव में पारंपरिक पथ संचलन की तैयारियां पूरी कर मार्च निकाला जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, आयोजकों ने इस संचलन के लिए प्रशासन से पहले ही आधिकारिक अनुमति ले रखी थी। हालांकि, जब यह जुलूस ड्रम की थाप पर शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ते हुए तय मार्ग पर स्थित एक मस्जिद के समीप पहुंचा, तो वहां मौजूद कुछ स्थानीय लोगों और असामाजिक तत्वों ने इस पर आपत्ति दर्ज कराई। विरोध जता रहे गुट का कहना था कि इस रास्ते से जुलूस को नहीं जाने दिया जाएगा। विरोध को हिंसक रूप देते हुए प्रदर्शनकारियों ने मुस्लिम महिलाओं को सड़क के बीचों-बीच धरने पर बैठा दिया,तनाव के बीच अचानक पथराव, पुलिस ने संभाला मोर्चा रास्ता रोके जाने के बाद दोनों पक्षों के बीच गतिरोध और तनाव चरम पर पहुंच गया। पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर दोनों पक्षों को समझाने और शांत कराने का प्रयास कर ही रहे थे कि अचानक मस्जिद के आसपास और छिटपुट स्थानों से पथ संचलन तथा तैनात पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू हो गया। पत्थरबाजी होते ही मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। माहौल को सांप्रदायिक रंग लेने और पूरी तरह नियंत्रण से बाहर जाता देख वहां मौजूद सुरक्षाबलों ने त्वरित एक्शन लिया। पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ने और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सौम्य हल्का लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज के बाद प्रदर्शनकारी गलियों में भाग खड़े हुए, जिसके बाद पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया। भारी पुलिस बल तैनात, सुरक्षा घेरे में पूरा कराया गया संचलन घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए जलगांव जिला पुलिस प्रशासन तुरंत अलर्ट मोड पर आ गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर भुसावल, यावल और रावेर सहित कई थानों की अतिरिक्त पुलिस फोर्स और क्यूआरटी QRT की टुकड़ियों को तुरंत किनगांव के लिए रवाना किया गया। पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धिवरे, अपर पुलिस अधीक्षक संदीप गावित और उप-विभागीय पुलिस अधिकारी अनिल बड़गुजर ने स्वयं भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर कमान संभाली। शुरुआती हंगामे और लाठीचार्ज के बाद पुलिस के कड़े सुरक्षा घेरे और भारी बंदोबस्त के बीच आरएसएस के पथ संचलन को उसके निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ाया गया और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। अफवाहों से बचने की अपील, जांच शुरूफिलहाल किनगांव और आसपास के इलाकों में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, हालांकि एहतियात के तौर पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रखा गया है। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से शांति बनाए रखने और सोशल मीडिया पर फैलने वाली किसी भी प्रकार की अनवेरीफाइड या भड़काऊ अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की है। पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम, रास्ता रोकने और पत्थरबाजी की शुरुआत करने वाले उपद्रवियों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालना और मामले की आधिकारिक जांच करना शुरू कर दिया है।


मस्जिद से पथराव के बाद









