मिशन 2027: यूपी में बीजेपी फिर एक्टिव करेगी 2014-17 का ‘विनिंग फॉर्मूला’, अमित शाह ने तैयार किया शाह-मास्टरप्लान – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मिशन 2027: यूपी में बीजेपी फिर एक्टिव करेगी 2014-17 का ‘विनिंग फॉर्मूला’, अमित शाह ने तैयार किया शाह-मास्टरप्लान

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

दैनिक शुभ भास्कर

विशेष रिपोर्ट | लखनऊ

Advertisement Box

मिशन 2027: यूपी में बीजेपी फिर एक्टिव करेगी 2014-17 का ‘विनिंग फॉर्मूला’, अमित शाह ने तैयार किया शाह-मास्टरप्लान

दैनिक शुभ भास्कर सुनील कुमार मिश्रा बद्री उत्तर प्रदेश लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपने सबसे सफल दौर की चुनावी रणनीति को दोबारा जमीन पर उतारने का फैसला किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अगुवाई में लखनऊ में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पार्टी ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव और 2017 के विधानसभा चुनाव वाले ‘विनिंग फॉर्मूले’ और बूथ मैनेजमेंट को फिर से एक्टिव करने का फुलप्रूफ प्लान तैयार कर लिया है।इस रणनीति के तहत बीजेपी ने उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से 300 से अधिक सीटें जीतने का बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया है। कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संगठन के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में आगामी चुनावों का खाका खींचा गया ‘चुनावी पाठशाला’ और बूथ मैनेजमेंट पर फोकस पार्टी सूत्रों के अनुसार, 2014 और 2017 की तर्ज पर राज्य के हर मतदान केंद्र बूथ पर ‘चुनावी पाठशाला’ का आयोजन किया जाएगा। इसके जरिए जमीनी कार्यकर्ताओं को न सिर्फ सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी दी जाएगी, बल्कि रूठे हुए मतदाताओं को मनाने का जिम्मा भी सौंपा जाएगा। बीजेपी का मानना है कि बूथ स्तर का मजबूत संगठन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है, जिसे इस नए अभियान से दोबारा ऊर्जा मिलेगी।सामाजिक गठजोड़ को नए सिरे से साधने की कवायद

2014 और 2017 के चुनावों में बीजेपी की प्रचंड जीत के पीछे गैर-यादव ओबीसी अन्य पिछड़ा वर्ग और गैर-जाटव दलितों का एक मजबूत सामाजिक गठजोड़ था। अमित शाह के नए मास्टरप्लान में इस सामाजिक ताने-बाने को एक बार फिर से बेहद आक्रामक तरीके से मजबूत करने पर जोर दिया गया है। इसके लिए पार्टी हर जातिगत समीकरण को ध्यान में रखकर ब्लॉक और जिला स्तर पर विशेष आउटरीच कार्यक्रम शुरू करने जा रही है।जमीनी स्तर पर बढ़ेगी सक्रियता इस नए प्लान के तहत संगठन के मंत्रियों, विधायकों और सांसदों को सीधे जनता के बीच समय बिताने के निर्देश दिए गए हैं। पार्टी का आलाकमान खुद इस पूरे अभियान की निगरानी करेगा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बीजेपी का यह पुराना और परखा हुआ फॉर्मूला विपक्षी दलों के बढ़ते प्रभाव को रोकने और सत्ता विरोधी लहर को बेअसर करने में गेमचेंजर साबित हो सकता है।

गुजरात को ₹14,000 करोड़ की महासौगात: बनासकांठा में पीएम मोदी का मेगा रोड शो,
आज फोकस में

गुजरात को ₹14,000 करोड़ की महासौगात: बनासकांठा में पीएम मोदी का मेगा रोड शो,

<span class=मिशन 2027: यूपी में बीजेपी फिर एक्टिव करेगी 2014-17 का ‘विनिंग फॉर्मूला’, अमित शाह ने तैयार किया शाह-मास्टरप्लान">
आज फोकस में

मिशन 2027: यूपी में बीजेपी फिर एक्टिव करेगी 2014-17 का ‘विनिंग फॉर्मूला’, अमित शाह ने तैयार किया शाह-मास्टरप्लान

निरंकारी सामूहिक विवाह समारोह में 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे,
आज फोकस में

निरंकारी सामूहिक विवाह समारोह में 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे,

बेंजामिन नेतन्याहू इसराइल के प्रधानमंत्री फिर बनेंगे
आज फोकस में

बेंजामिन नेतन्याहू इसराइल के प्रधानमंत्री फिर बनेंगे

गोहत्या बंद कराने एवं गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग,
आज फोकस में

गोहत्या बंद कराने एवं गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग,

मस्जिद से पथराव के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
आज फोकस में

मस्जिद से पथराव के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✕
[news_reels]
WhatsApp