
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
वाराणसी l पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर सुदृढ़ सुरक्षा प्रबंध एवं सुगम दर्शन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए माँ अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन हेतु दिनांक 06.11.2026 से 10.11.2026 तक पांच दिनों के लिए मंदिर के कपाट खोले जाएंगे इस दौरान प्रतिदिन प्रातः 05:00 बजे से रात्रि 11:15 बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी महोदय द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा भीड़ प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान मंदिर के महन्त शंकरपुरी महाराज से संवाद कर सुरक्षा एवं दर्शन व्यवस्था के संबंध में सुझाव प्राप्त किए गए तथा पुलिस एवं मंदिर प्रबंधन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर बल दिया गया मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने हेतु पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कंट्रोल रूम से सतत निगरानी रखने तथा ड्रोन कैमरों के माध्यम से भीड़ की गतिविधियों एवं दबाव पर नजर रखने के निर्देश दिए गए किसी भी असामान्य स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गयl दर्शनार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत ड्यूटी प्वाइंट्स का निरीक्षण कर तैनात पुलिस बल को पूर्ण सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने एकल मार्ग व्यवस्था का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं को सर एवं मैडम कहकर संबोधित करने तथा उनके साथ विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखने बुजुर्गों दिव्यांगजनों एवं बच्चों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बैरिकेडिंग पार्किंग तथा श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए निर्धारित मार्गों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए गए भीड़ के दबाव को नियंत्रित करने के लिए प्रवेश एवं निकास मार्गों पर विशेष निगरानी रखने अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने देने तथा आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त महिला पुलिस बल की तैनाती सादे वस्त्रों में महिला पुलिसकर्मियों की सक्रियता तथा इंटेलिजेंस यूनिट के माध्यम से संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में अराजक तत्वों, जेबकतरों एवं श्रद्धालुओं को परेशान करने वाले व्यक्तियों पर विशेष नजर रखने तथा ऐसे तत्वों के विरुद्ध तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए व्यापारियों एवं दुकानदारों से संवाद कर मंदिर के आसपास की सड़कों एवं गलियों को अतिक्रमण मुक्त रखने तथा दुकानों का सामान सड़क तक न फैलाने के निर्देश दिए गए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि दर्शन अवधि के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की निरंतर निगरानी एवं नियमित समीक्षा करते रहें सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ पूरी सतर्कता से अपने दायित्वों का निर्वहन करें जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण में सुगम एवं सुव्यवस्थित दर्शन की सुविधा उपलब्ध हो सके आज दिनांक 05.11.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा भीड़ प्रबंधन बैरिकेडिंग पार्किंग एवं श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया इस दौरान महन्त शंकरपुरी महाराज जी से संवाद कर श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित दर्शन उपलब्ध कराने के संबंध में चर्चा की गई तथा पुलिस एवं मंदिर प्रबंधन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर बल दिया गया अधिकारियों को प्रवेश एवं निकास मार्गों पर सतत निगरानी रखने एकल मार्ग व्यवस्था का प्रभावी अनुपालन कराने तथा भीड़ के दबाव को नियंत्रित करने हेतु आवश्यकतानुसार अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए महिला सुरक्षा के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती एवं सादे वस्त्रों में निगरानी बढ़ाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं जेबकतरों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया व्यापारियों से संवाद कर सीसीटीवी कैमरे लगाने, अतिक्रमण मुक्त व्यवस्था बनाए रखने एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने हेतु तैयार रहने की अपील की गई साथ ही पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं से विनम्र व्यवहार करने तथा बुजुर्गों महिलाओं दिव्यांगजनों एवं बच्चों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल पुलिस उपायुक्त यातायात अनिल कुमार सम्बन्धित सहायक पुलिस आयुक्त व थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसबल मौजूद रहे ।











