
Written by
shubh-bhaskar Report
बोरुंदा में 61 फीट ऊंचा पक्षी गृह बनकर तैयार
आज होगा उद्घाटन
पीपाड़ शहर। उपखंड क्षेत्र के बोरुंदा कस्बे के दधिमती मंदिर में 61 फीट ऊंचा नवनिर्मित पक्षी गृह बनकर तैयार हो गया इसका उद्घाटन शुक्रवार दोपहर नवनिर्वाचित सरपंच नरेंद्रदान देथा करेंगे। पूर्व उप सरपंच जगदीश टाक ने बताया कि जगदीश टाक, राधेश्याम, बबलू बाबुसिंह, रमेश, देवेंद्र, हिमांशु व दर्शिल टाक परिवार द्वारा स्मृति शेष जड़ाव देवी धर्मपत्नी शिवकरण टाक, रतन लाल टाक, मदनलाल टाक, ताराचंद टाक की स्मृति में पक्षी घर का निर्माण करवा कर समर्पित किया गया। जिसका शुक्रवार दोपहर में नवनिर्वाचित सरपंच नरेंद्र दान देथा उद्घाटन करेंगे। इस दौरान मंदिर पुजारी शिवानंद पुरी महाराज सहित कई जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहेंगे।











