गोहत्या बंद कराने एवं गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग, – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गोहत्या बंद कराने एवं गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग,

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

गोहत्या बंद कराने एवं गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग,

14 दिसंबर को लखनऊ में राज्यस्तरीय ज्ञापन कार्यक्रम

Advertisement Box

दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश प्रयागराज। गोहत्या पूर्णतः बंद कराने तथा गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर संचालित राष्ट्रव्यापी ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के अंतर्गत होटल मिलेनियम इन, प्रयागराज में संत-अधिवक्ता संवाद आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूज्य संतों, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं, न्यायिक जगत के गणमान्य व्यक्तियों एवं गौसेवकों ने सहभागिता की।

आयोजकों के अनुसार, अभियान के तहत अब तक 20 करोड़ से अधिक हस्ताक्षर एकत्र किए जा चुके हैं और अब 51 करोड़ हस्ताक्षरों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान की प्रमुख मांगों में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध हेतु प्रभावी केंद्रीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा, केंद्रीय गो मंत्रालय की स्थापना तथा गोचर भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराना शामिल है। अभियान के तीसरे चरण के अंतर्गत 14 दिसंबर 2026 को लखनऊ में राज्यस्तरीय ज्ञापन कार्यक्रम प्रस्तावित है। आयोजकों ने जनसामान्य से अभियान से जुड़ने और व्यापक जनजागरण में सहयोग करने की अपील की। नागरिक www.gausamman.cloud पर ‘वोट फॉर गौ माता’ पहल के माध्यम से डिजिटल हस्ताक्षर कर सकते हैं। यह जन सहभागिता की पहल है, न कि आधिकारिक मतदान। यह सूचना प्रसिद्ध कवि-चित्रकार रवीन्द्र कुशवाहा ने मीडिया को दी कार्यक्रम में परम पूज्य अच्युतानंद सरस्वती महाराज, परम पूज्य गोपेश बाबा महाराज, न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव, इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सी. पी.उपाध्याय, महासचिव संतोष मिश्रा, कोषाध्यक्ष मुकुल पांडेय तथा पूर्व जिला बार अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✕
[news_reels]
WhatsApp