पशु चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़, 6 भैंसें व पिकअप समेत 2 बाइक बरामद, 4 शातिर गिरफ्तार – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पशु चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़, 6 भैंसें व पिकअप समेत 2 बाइक बरामद, 4 शातिर गिरफ्तार

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

पशु चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़, 6 भैंसें व पिकअप समेत 2 बाइक बरामद, 4 शातिर गिरफ्तार

दैनिक शुभ भास्कर श्रीमती हंसा उत्तर प्रदेश गोंडा। थाना कोतवाली कर्नलगंज व एसओजी सर्विलांस की संयुक्त टीम ने पशु चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने नकहरा चौराहे के पास घेराबंदी कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 06 भैंसें, घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन संख्या UP32SN3922, 01 बिना नंबर की हीरो एचएफ डीलक्स व 01 स्प्लेंडर UP41BR6942 तथा पशु बिक्री के 20,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार 27.10.2026 की रात टीम भ्रमण पर थी, मुखबिर ने सूचना दी कि थाना कर्नलगंज व आसपास के क्षेत्रों में भैंस चोरी करने वाले कुछ व्यक्ति चोरी की भैंसों को पिकअप में लादकर परसपुर की तरफ से घाघरा घाट की ओर जा रहे हैं और दो मोटरसाइकिलों से रेकी कर रहे हैं। नकहरा चौराहे के पास बंधे पर घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया गया तो अंधेरे का लाभ उठाकर कुछ लोग फरार हो गए, जबकि पिकअप सवार 02 व दोनों बाइक सवार पकड़े गए। तलाशी में पिकअप से 04 भैंसें मिलीं। पूछताछ व निशानदेही पर जरवल कस्बे के पास कटी नाला स्थित आम की बाग के किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखी 02 अन्य भैंसें भी बरामद हुईं। अभियुक्तों ने बताया कि वे गिरोह बनाकर काम करते हैं। दिन में गांवों में घूमकर उन घरों की रेकी करते थे जहां दुधारू पशु बाहर बंधे होते थे। रात में मौका पाकर चोरी कर नदी के कछार व झाड़ियों में छिपा देते थे। संख्या पूरी होने पर पिकअप से दूर-दराज के पशु बाजारों में बेचकर रकम बांट लेते थे। वे आपस में मोबाइल से संपर्क में रहते थे। दिनांक 24.10.2026 की रात ग्राम घरकुंइया कर्नलगंज से 02 भैंस, 22.10.2026 की रात ग्राम शाहपुर परसपुर से 02 भैंस, 12.09.2026 की रात ग्राम पथवलिया कोतवाली देहात से 01 भैंस व 01 पड़िया तथा 26.09.2026 की रात ग्राम असिधा खरगूपुर से 01 भैंस चोरी करना कबूल किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में चांद बाबू पुत्र मो0 नसीर, निवासी आलापुर, कोतवाली नगर बाराबंकी, फुरकान पुत्र मो0 सफीक, निवासी आलापुर, कोतवाली नगर बाराबंकी, गौतम पुत्र स्व0 मंगल बेड़िया, निवासी मोहद्दीपुर, महमूदाबाद सीतापुर, दूबेराज उर्फ लक्ष्मण पुत्र शकील उर्फ धाकड़, निवासी परवरभारी, बड्डूपुर बाराबंकी हैं। 06 चोरी की भैंसें, पिकअप UP32SN3922 अखलाक के नाम रजिस्टर्ड बिना नंबर HF Deluxe, स्प्लेंडर UP41BR6942 रिजवान के नाम रजिस्टर्ड, 20 हजार नकदी बरामद की गई। फुरकान पर मु0अ0सं0 582/25 व 584/25 आर्म्स एक्ट को0 बाराबंकी, दूबेराज उर्फ लक्ष्मण पर 319/25 व 331/25 बड्डूपुर बाराबंकी, गौतम पर महमूदाबाद में 118/24, 062/25 व 318/26 दर्ज हैं।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✕
[news_reels]
WhatsApp