ऑनलाइन सट्टा गैंग का भंडाफोड़, बैंक खाते बेचने वाले 2 शातिर गिरफ्तार – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ऑनलाइन सट्टा गैंग का भंडाफोड़, बैंक खाते बेचने वाले 2 शातिर गिरफ्तार

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

ऑनलाइन सट्टा गैंग का भंडाफोड़, बैंक खाते बेचने वाले 2 शातिर गिरफ्तार

दैनिक शुभ भास्कर सुरज सिंह उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड ललितपुर। जनपद में अपराध और साइबर ठगी पर लगाम लगाने के लिए ललितपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी और बैंक खातों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुहल्ला तालाबपुरा डोडाघाट के पास स्थित एक मकान में छापा मारकर दोनों को रंगे हाथों पकड़ा।कैसे चल रहा था खेल पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का धंधा चला रहे थे। ये लोग गरीब और बेरोजगार युवकों से उनके बैंक खाते, पासबुक, चेकबुक और ATM कुछ पैसों में खरीद लेते थे और फिर उन खातों का इस्तेमाल ऑनलाइन सट्टे और साइबर ठगी की रकम को इधर-उधर करने में करते थे। यह पूरी तरह से मनी लॉन्ड्रिंग और साइबर अपराध का नया तरीका है।गिरफ्तार अभियुक्त कौन हैं रविन्द्र नारायण पुत्र मूलचन्द्र सहरिया उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम विनायका माफी थाना जखौरा जनपद ललितपुर सोनू पंडित पुत्र संतोष पाण्डेय उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम पड़ना थाना पाली जनपद ललितपुर दोनों की उम्र महज 20 और 21 साल है, लेकिन कम उम्र में ही ये बड़े साइबर नेटवर्क का हिस्सा बन गए थे।*क्या-क्या बरामद हुआ पुलिस ने इनके कब्जे से विभिन्न बैंकों की कई खाता पुस्तिकाएं, चेक बुक, 1 एप्पल आईफोन, 2 एंड्रॉयड फोन और 1 डेस्कटॉप कंप्यूटर सिस्टम मय CPU बरामद किया है। बरामद उपकरणों से बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है। पुलिस अब इनके मोबाइल और कंप्यूटर का डेटा खंगाल रही है।मुकदमा दर्ज, कोर्ट में पेशइस प्रकरण में कोतवाली ललितपुर में मु0अ0सं0- 1139/2026 धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम व 318(4) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।यह पूरी कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह और क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के पर्यवेक्षण में चौकी प्रभारी नई बस्ती उपनिरीक्षक आलोक कुमार सिंह और उनकी टीम द्वारा की गई। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा है कि ऑनलाइन गेमिंग और बैंक खातों के दुरुपयोग के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✕
[news_reels]
WhatsApp