
जान जोखिम में डालकर जरख का साहसिक रेस्क्यू, जीव-जंतु प्रेमी मुकेश सैनी ने पेश की मिसाल।
अलवर बांदीकुई- दौसा जिले के बांदीकुई निवासी गौसेवक व जीव-जंतु प्रेमी मुकेश सैनी बांदीकुई ने वन्यजीवों के प्रति प्रेम और अदम्य साहस का परिचय देते हुए बांदीकुई के वाइल्डलाइफ रेस्क्यू एक्सपर्ट मुकेश कुमार सैनी ने एक जरख (लकड़बग्घे) का साहसिक रेस्क्यू किया। मुकेश सैनी ने अपनी सूझबूझ और अनुभव से वन्यजीव को सुरक्षित रेस्क्यू कर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया।
जहां खतरनाक वन्यजीवों को देखकर लोग घबरा जाते हैं, वहीं मुकेश कुमार सैनी बेजुबान जीवों की जान बचाने के लिए तत्पर रहते हैं। अब तक 17 हजार से अधिक जंगली व जहरीले वन्यजीवों का रेस्क्यू कर चुके मुकेश सैनी वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। उनका साहस,अनुभव और जीवों के प्रति संवेदनशीलता समाज के लिए प्रेरणादायक है। राजस्थान की आन-बान और शान मुकेश कुमार सैनी के इस जज्बे को सलाम! मुकेश सैनी इस कार्य को लेकर अनेक बार उच्च स्तर पर सम्मानित भी हो चुके हैं।











