
Written by
shubh-bhaskar Report
हर्षोल्लास के साथ लेडीज क्लब में मनाया दीपोत्सव।
अलवर- अलवर लेडीज क्लब की महिलाओं ने दीपावली के पावन पर्व पर बुधवार रात्रि शांतिकुंज स्थित लेमन ट्री रेस्टोरेंट में हर्षोल्लास के साथ दीपोत्सव मनाया। इस अवसर पर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और दीपावली की खुशियां साझा कीं।कार्यक्रम क्लब अध्यक्ष अंजू सोढ़ी,उपाध्यक्ष रीता कटारिया,सचिव सुनीला मेहता,कोषाध्यक्ष रश्मि मेहता एवं क्रीड़ा सचिव बीना गेरा की उपस्थिति में आयोजित हुआ। सभी ने दीपोत्सव के दौरान उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में बीना अरोड़ा एवं रंजना खत्री का सहयोग भी सराहनीय रहा। आयोजन ने महिलाओं के बीच आपसी सद्भाव, एकता और उत्सव की भावना को और मजबूत किया।











