
आतिशबाजी व्यापारियों से तीन दिन के ₹25 हजार, व्यापार सिर्फ एक दिन!
हॉट बाजार के बाद फिर नगर निगम और जिला प्रशासन की व्यवस्था पर उठे सवाल।
अलवर- दीपावली पर आतिशबाजी कारोबारियों से तीन दिन के व्यापार के नाम पर 25 हजार रुपये शुल्क वसूलने के बावजूद उन्हें केवल एक दिन ही कारोबार करने का अवसर मिल पाएगा। नगर निगम और जिला प्रशासन की इस व्यवस्था ने एक बार फिर योजना और प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हॉट बाजार के बाद अब आतिशबाजी बाजार की व्यवस्था को लेकर भी व्यापारियों में असंतोष देखने को मिल रहा है। व्यापारियों का कहना है कि जब उनसे तीन दिन का शुल्क लिया जा रहा है,तो उन्हें व्यापार के लिए पूरा समय क्यों नहीं दिया जा रहा? एक दिन के कारोबार के लिए तीन दिन का शुल्क वसूलना व्यापारियों पर आर्थिक बोझ डालने जैसा है। इस व्यवस्था से व्यापारियों के सामने लागत निकालने और मुनाफा कमाने की चुनौती खड़ी हो गई है। ऐसे में नगर निगम और जिला प्रशासन की कार्ययोजना पर सवाल उठना लाजिमी है। तीन दिन का शुल्क,एक दिन का व्यापार—आखिर यह कैसी व्यवस्था हॉट बाजार के बाद आतिशबाजी बाजार को लेकर उठे सवालों ने प्रशासनिक तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की जरूरत को फिर उजागर कर दिया है। व्यापारियों को उम्मीद है कि प्रशासन उनकी समस्याओं पर ध्यान देकर व्यवस्था में सुधार करेगा।











