
दूरदर्शन मऊ में कैबिनेट मंत्री ए.के. शर्मा का विशेष साक्षात्कार कार्यक्रम निर्माण का हुआ शुभारंभ
दैनिक शुभ भास्कर डॉ उदय शंकर भगत उत्तर प्रदेश काशी वाराणसी l दूरदर्शन मऊ में आज उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ए.के. शर्मा का विशेष साक्षात्कार रिकॉर्ड किया गया इसके साथ ही दूरदर्शन मऊ के लिए स्थानीय स्तर पर कार्यक्रमों के निर्माण की शुरुआत भी हुई साक्षात्कार आधारित कार्यक्रम मऊ की बात का निर्माण दूरदर्शन गोरखपुर द्वारा किया गया है इस अवसर पर मंत्री ए.के. शर्मा ने दूरदर्शन मऊ में आगामी दिनों में नियमित रूप से कार्यक्रमों के निर्माण स्टूडियो के रखरखाव तथा उच्च गुणवत्ता वाले कार्यक्रमों के प्रसारण के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर जोर दिया उन्होंने इस संबंध में प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीईओ गौरव द्विवेदी से भी बातचीत की है ताकि दूरदर्शन मऊ में कार्यक्रम निर्माण की गतिविधियों को गति मिल सके और स्टूडियो की सुविधाओं को और बेहतर बनाया जा सके दूरदर्शन के लिए मऊ की बात कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा शहरी एवं नगर विकास मंत्री ए. के. शर्मा के साथ आयोजित इस चर्चा में दूरदर्शन गोरखपुर के कार्यक्रम प्रमुख तथा सहायक निदेशक कार्यक्रम मोहन कुमार यादव आकाशवाणी गोरखपुर के कार्यक्रम प्रमुख तथा सहायक निदेशक कार्यक्रम अशोक कुमार पाण्डेय और देवेंद्र कुमार सिंह उपस्थित रहे दूरदर्शन मऊ में कार्यक्रम निर्माण की यह शुरुआत क्षेत्र की स्थानीय प्रतिभाओं संस्कृति विकास कार्यों और जनसरोकारों को दूरदर्शन के माध्यम से व्यापक पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है इससे मऊ और आसपास के क्षेत्रों की आवाज़ को प्रसारण के माध्यम से नई पहचान मिलने की उम्मीद है इस दौरान आकाशवाणी और दूरदर्शन के अधिकारियो कर्मचारियों के साथ नगर पालिका परिषद मऊ बिजली विभाग और अन्य विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी भी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे ।











