
भारतीय जनता पार्टी वाराणसी महानगर कार्यालय गुलाबबाग में दीपावली स्नेह मिलन के साथ विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन
वाराणसी l आज दिनांक 6 नवंबर को गुलाब बाग स्थित भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय में दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के नेतृत्व में जुटे पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर दीपोत्सव की शुभकामनाएं दीं स्नेह मिलन के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सांगठनिक मंथन भी हुआ महानगर अध्यक्ष ने पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों के साथ चुनावी व्यवस्था क्षेत्र में बेहतर समन्वय और सांगठनिक जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की काशीवासियों को बधाई देते हुए महानगर अध्यक्ष ने कहा कि धनतेरस दीपावली गोवर्धन पूजा और अन्नकूट के इस पावन पर्व पर भगवान धनवंतरी सभी को आरोग्य बनाएं तथा मां लक्ष्मी हर घर-आंगन को सुख-समृद्धि से भर दें उन्होंने बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद की कामना करते हुए नगरवासियों से स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाए गए स्वदेशी दीयों से शहर को रोशन करने और खुशियां बांटने की अपील की इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय नवीन कपूर महामंत्री पूजा दीक्षित अजय गुप्ता अशोक जाटव मीडिया संयोजक प्रमील पाण्डेय सत्येंद्र सिंह अखिलेंद्र सिंह सन्नी प्रज्ञा पाण्डेय पंकज चतुर्वेदी शोभनाथ मौर्या राजेंद्र शंकर सिंह पटेल कुशाग्र श्रीवास्तव हीरा यादव सुनील यादव अनुराग शर्मा प्रीति सिंह व मनोज सोनकर समेत कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।











