
योगी सरकार का किसानों को दिवाली तोहफा आपदा राहत राशि दोगुनी 10 लाख किसानों को मिलेगा लाभ
दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश लखनऊ l मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने आपदा प्रभावित किसानों और परिवारों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष SDRF और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष के तहत मिलने वाली सहायता राशि के नए मानक जारी कर दिए गए हैं इस फैसले से प्रदेश के 10 लाख से अधिक किसानों और प्रभावित परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा बढ़ी हुई सहायता 1 अप्रैल से 4 नवंबर के बीच हुए नुकसान पर लागू होगी मद पहले अब आपदा में मौत पर मुआवजा 4 लाख रुपये 8 लाख रुपये सिंचित फसल भूमि नुकसान 17,000 / हेक्टेयर 22,000 / हेक्टेयर वर्षा सिंचित फसल 8,500 / हेक्टेयर 11,000 / हेक्टेयरबारहमासी फसल / कृषि वानिकी 22,500 / हेक्टेयर 30,000 / हेक्टेयर खेत से गाद हटाने पर 18,000 / हेक्टेयर 23,000 / हेक्टेयर
पूरी तरह क्षतिग्रस्त घर मैदानी 1.85 लाख रुपये
बड़े पशु की मौत पर 50,000 रुपये
छोटे पशु की मौत पर 5,500 रुपये
मुर्गी पालन 130 रुपये पक्षी राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष राज्य सरकार का फंड जिससे बाढ़ सूखा ओला आग जैसी आपदा में तुरंत मदद दी जाती है राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष। केंद्र सरकार का फंड बड़ी आपदा में राज्य को अतिरिक्त मदद के लिए 1 हेक्टेयर = 2.47 एकड़। मतलब जितनी जमीन पर फसल खराब हुई उसी हिसाब से पैसा मिलेगा पहले आपदा में किसी की मौत पर परिवार को 4 लाख मिलता था अब दोगुना यानी 8 लाख मिलेगा फसल खराब होने पर अब पहले से ज्यादा पैसा मिलेगा घर टूटने पर अलग से 1.85 लाख और पशु मरने पर भी अलग मुआवजा मिलेगा सरकार का कहना है कि कदम प्राकृतिक आपदाओं का सामना कर रहे नागरिकों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच साबित होगा।










