दीपिका सिंह बनीं ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दीपिका सिंह बनीं ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

दीपिका सिंह बनीं ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष

 

Advertisement Box

दैनिक शुभ भास्कर श्रीमती हंसा मध्य प्रदेश ग्वालियर। ब्यूटी इंडस्ट्री में पिछले 10 वर्षों से सक्रिय प्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्ट एवं एजुकेटर दीपिका सिंह, संचालक एक्सप्रेशन ब्यूटी सलोन , ग्वालियर , को ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है एसोसिएशन के डायरेक्टर नीरज जैन ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मला त्रिपाठी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजया पालीवाल एवं राष्ट्रीय सचिव सीमा जैन सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दीपिका सिंह के ब्यूटी इंडस्ट्री में 15 वर्षों के अनुभव, कार्यशैली, प्रशिक्षण एवं योगदान को देखते हुए सर्वसम्मति से उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया गया। दीपिका सिंह ने करीब 15 वर्ष पहले ब्यूटी इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी। इस दौरान उन्होंने लगातार मेहनत और सीखने की लगन के साथ अपने क्षेत्र में पहचान बनाई। वह अब तक 1,000 से अधिक लोगों को ब्यूटी एवं मेकअप का प्रशिक्षण दे चुकी हैं। उनके प्रशिक्षण से जुड़े 500 से अधिक विद्यार्थियों ने अपना स्वयं का ब्यूटी पार्लर शुरू किया है। इसके अलावा अनेक नए पार्लर संचालकों को उन्होंने अपने अनुभव और मार्गदर्शन से सहयोग दिया है।दीपिका सिंह एक प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट के साथ-साथ एजुकेटर भी हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी पहचान है और उनके 82 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं।

नकली प्रोडक्ट और फर्जी शिक्षा के खिलाफ जागरूकता

दीपिका सिंह ब्यूटी इंडस्ट्री में नकली एवं संदिग्ध प्रोडक्ट के इस्तेमाल के खिलाफ हैं। वह अपने सैलून में ऐसे प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करतीं और विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण एवं विश्वसनीय प्रोडक्ट के प्रति जागरूक करती हैं। इसी तरह वह फर्जी एजुकेशन और केवल सर्टिफिकेट के नाम पर होने वाली भ्रामक गतिविधियों के खिलाफ भी जागरूकता की बात करती हैं। उनका मानना है कि ब्यूटी एजुकेशन में केवल सर्टिफिकेट नहीं, बल्कि सही ज्ञान, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और प्रोफेशनल स्किल महत्वपूर्ण हैं।

माँ भाई और बहन को देती हैं सफलता का श्रेय

दीपिका सिंह बताती हैं कि जब उन्होंने करीब 10 वर्ष पहले अपने करियर की शुरुआत की, उस समय उनकी माँ भाई और बहन उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा बने। परिवार ने उन्हें हर कदम पर प्रोत्साहित किया और आगे बढ़ने के लिए आत्मविश्वास दिया।दीपिका सिंह अपनी आज की सफलता का श्रेय अपनी माँ भाई और बहन के आशीर्वाद, सहयोग और विश्वास को देती हैं। उनका कहना है कि परिवार के सहयोग के बिना इस सफर को पूरा करना आसान नहीं था उन्होंने कहा, “आज मैं जिस मुकाम पर हूँ उसमें मेरी माँ भाई और बहन के आशीर्वाद और सहयोग की बहुत बड़ी भूमिका है। मेरी सफलता में उनका योगदान हमेशा मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण रहेगा।”

नई जिम्मेदारी के साथ नई कार्ययोजना

प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद दीपिका सिंह का उद्देश्य प्रदेशभर के ब्यूटी प्रोफेशनल्स, पार्लर संचालकों और विद्यार्थियों को एक मजबूत मंच से जोड़ना है। वह सही शिक्षा, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, गुणवत्तापूर्ण प्रोडक्ट और प्रोफेशनल विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ छोटे शहरों और कस्बों की प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए कार्य करना चाहती हैं।ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दीपिका सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव और सक्रियता से प्रदेश में संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़ी नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलेंगे।

— जारीकर्ता

नीरज जैन

डायरेक्टर

ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✕
[news_reels]
WhatsApp