कर्मचारी कल्याण समिति की सदस्यता प्रक्रिया के डिजिटलीकरण वेवसाईट का विमोचन – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कर्मचारी कल्याण समिति की सदस्यता प्रक्रिया के डिजिटलीकरण वेवसाईट का विमोचन

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

कर्मचारी कल्याण समिति की सदस्यता प्रक्रिया के डिजिटलीकरण वेवसाईट का विमोचन

दैनिक शुभ भास्कर श्रीमती हंसा राजस्थान जयपुर। प्रदेश बागड़ा ब्राह्मण अधिकारी कर्मचारी कल्याण समिति राजस्थान जयपुर द्वारा समाज के अधिकारियों और कर्मचारियों को एकजुट करने और उनके कल्याणकारी हितों की दिषा में कार्य करने के उद्देश्य से सदस्यता प्रक्रिया के डिजिटलीकरण हेतु अधिकारिक वेबसाइट https://bagrabrahminkarmik.com/ का भव्य शुभारम्भ गोनेर श्री जगदीश मंदिर प्रांगण में किया गया। इस कार्यक्रम में समिति के संरक्षक नवल किशोर लोकण्डा, समिति के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारियों और समाज के गणमान्य नागरिकों उपस्थिति रहे। कार्यसमिति की बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में उपस्थित समाजबंधुओं ने नई कार्यसमिति द्वारा तैयार की गई डिजिटल सदस्तया प्रक्रिया की सराहनीय की। समिति के प्रदेशाध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकारों एवं इनके उपक्रमों में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारी अब समिति की अधिकारिक वेवसाईट के माध्यम से आनलाईन सदस्यता पंजीकरण करवा सकेंगे। इस डिजिटल पहल का उद्देश्य सदस्यता प्रक्रिया को सरल, सुविधाजनक एवं पारदर्शी बनाना है। डिजिटल युग में यह वेबसाइट समाज के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एक साझा मंच पर जोड़ने के साथ-साथ उनके कल्याण, समस्याओं के समाधान तथा समाजहित से जुड़े विभिन्न रचनात्मक कार्यों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने में सहायक सिद्ध होगी। पूर्व अध्यक्षों एवं समिति पदाधिकारियो ने समाज के सभी सेवारत अधिकारी-कर्मचारियों से अपील की कि वे समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शीघ्र अपनी सदस्यता पंजीकृत करवाएं तथा संगठन को मजबूत बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✕
[news_reels]
WhatsApp