लखनऊ में सपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए धर्मेंद्र सिन्टू यादव – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लखनऊ में सपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए धर्मेंद्र सिन्टू यादव

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

लखनऊ में सपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए धर्मेंद्र सिन्टू यादव

भाजपा हटाओ, देश बचाओ का नारा 2027 में सपा सरकार बनाने का संकल्प

Advertisement Box

डॉ उदय शंकर भगत
हरहुआ वाराणसी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र सिन्टू यादव ने लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया बैठक में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पार्टी का जनाधार और वोट बढ़ाने के लक्ष्य पर चर्चा हुई। अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से गांव, बूथ और परिवार स्तर तक पहुंच बनाकर लोगों से लगातार संवाद स्थापित करने तथा संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक के बाद प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सपा के वोट में 27 हजार की वृद्धि का लक्ष्य भी बताया गया इस अवसर पर धर्मेंद्र सिन्टू यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को स्मृति-चिह्न भेंट किया और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर मार्गदर्शन प्राप्त करना उनके लिए गौरव और प्रेरणा का क्षण है इससे संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और मजबूती से निभाने की प्रेरणा मिली है धर्मेंद्र सिन्टू यादव ने कहा कि संगठन की मजबूती केवल पार्टी कार्यालय तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि बूथ गांव और परिवार स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है रोजगार किसान नौजवान शिक्षा महंगाई बिजली और सामाजिक न्याय जैसे जनसरोकार के मुद्दों को लेकर जनता के बीच लगातार संवाद कायम रखना संगठन की प्राथमिकता होनी चाहिए
महिलाओं के लिए सालाना 40 हजार रुपये की घोषणा
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए स्त्री सम्मान समृद्धि योजना लागू करने की घोषणा पार्टी नेतृत्व द्वारा की गई है जिसके तहत महिलाओं को हर वर्ष 40 हजार रुपये देने का प्रस्ताव है अगस्त 2026 में सपा ने इस योजना की घोषणा करते हुए इसे महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण से जोड़ा था धर्मेंद्र सिन्टू यादव ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के साथ-साथ पार्टी रोजगार शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाएगी उन्होंने कहा कि महिलाओं किसानों मजदूरों नौजवानों और गरीब परिवारों के हितों को लेकर समाजवादी पार्टी जनता के बीच लगातार संवाद करेगी उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि गरीब मजदूर किसान नौजवान और व्यापारी विभिन्न समस्याओं से परेशान हैं उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जनसमस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाएगी और गांव-गांव तथा बूथ स्तर तक पहुंचकर लोगों से संवा धर्मेंद्र सिन्टू यादव ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को अभी से पूरी सक्रियता के साथ जुटना होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने अधिक से अधिक लोगों से संपर्क स्थापित करने और जनसरोकार के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया जाएगा उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के साथ जनता की समस्याओं को समझने और उन्हें उचित मंच तक पहुंचाने का कार्य करेंगे 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करना कार्यकर्ताओं की प्रमुख जिम्मेदारी होगी।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✕
[news_reels]
WhatsApp