14; अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष पद पर भी हुआ रोमांचक मुकाबला – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

14; अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष पद पर भी हुआ रोमांचक मुकाबला

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

7 वोटों से जीते मोहम्मद इशाक, बने शाहपुरा नगर पालिका के उपाध्यक्ष
इशाक को मिले 21 वोट, राजू लाल कहार को 14; अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष पद पर भी हुआ रोमांचक मुकाबला

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

Advertisement Box

शाहपुरा। नगर पालिका आम चुनाव के तहत मंगलवार को उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में मोहम्मद इशाक ने 7 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। चुनाव में मोहम्मद इशाक को 21 मत, जबकि प्रतिद्वंद्वी राजू लाल कहार को 14 मत प्राप्त हुए।
मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिटर्निंग अधिकारी बनवारी लाल सिनसिनवार ने मोहम्मद इशाक को नगर पालिका उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया।
उपाध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम के साथ ही नगर पालिका की नई कार्यकारिणी का गठन भी पूरा हो गया। परिणाम सामने आते ही मोहम्मद इशाक के समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया और समर्थकों ने उन्हें बधाई दी।
गौरतलब है कि एक दिन पहले नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में भी रोमांचक मुकाबला हुआ था, जिसमें रमेश कुमार सेन ने बाल मुकुंद तोषनीवाल को एक मत से हराकर अध्यक्ष पद हासिल किया था। अब उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद इशाक की जीत के साथ नगर पालिका की सियासी तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✕
[news_reels]
WhatsApp