
मालाखेड़ा पंचायत समिति में सरपंच-वार्ड पंच पदों की आरक्षण लॉटरी गुरुवार को
दोपहर 12:15 बजे उपखंड मुख्यालय पर होगी प्रक्रिया।
नागपाल शर्मा माचाडी की रिपोर्ट
(माचाडीअलवर):-मालाखेड़ा- अलवर जिले की पंचायत समिति मालाखेड़ा क्षेत्र में पंच एवं सरपंच पदों के आरक्षण के लिए गुरुवार को आरक्षण लॉटरी निकाली जाएगी। उपखंड अधिकारी मालाखेड़ा पिंकी गुर्जर ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना में पंचायत समिति मालाखेड़ा के पंच एवं सरपंच पदों के आरक्षण का निर्धारण लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग,राजस्थान जयपुर के पत्रांक 83 दिनांक 16 सितंबर 2026 के अनुसार पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2025 के लिए यह आरक्षण लॉटरी आयोजित की जा रही है। लॉटरी की प्रक्रिया गुरुवार को दोपहर 12:15 बजे उपखंड मुख्यालय पर निर्धारित की गई है।
उपखंड अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों एवं संबंधित प्रतिनिधियों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर आरक्षण लॉटरी की प्रक्रिया में सम्मिलित होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि किसी राजनीतिक दल का प्रतिनिधि इस प्रक्रिया में उपस्थित होना चाहता है तो वह निर्धारित समय एवं स्थान पर पहुंचकर लॉटरी प्रक्रिया में भाग ले सकता है।











