
विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत पीपाड़ में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
सांसद पी.पी. चौधरी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित, अन्नप्राशन व गोदभराई कार्यक्रम भी हुआ
पीपाड़ शहर। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से संचालित विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत शनिवार को महिला एवं बाल विकास विभाग, पीपाड़ शहर की ओर से ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद पी.पी. चौधरी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में पूर्व प्रधान बिलाड़ा सुमित्रा विश्नोई, उपखंड अधिकारी नेमाराम रॉयल, विकास अधिकारी सरदार सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी ऊषा सोलंकी, भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य कच्छवाह, पूर्व पालिकाध्यक्ष महेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष पुष्पा तिवाड़ी सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। नवनिर्वाचित पार्षद लीला जैन, चेनाराम गहलोत, संपत राज सांखला, मुकेश गवारिया, रफीक सहित अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम का संचालन महिला पर्यवेक्षक प्रमिला निर्वाण एवं महिला अधिकारिता पर्यवेक्षक पल्लवी कुलहरी ने किया। बाल विकास परियोजना अधिकारी ऊषा सोलंकी ने अभियान के उद्देश्य, विभागीय गतिविधियों एवं प्रधानमंत्री के संदेश का वाचन किया। अतिथियों का स्वागत ऊषा सोलंकी एवं ताराचंद ने किया।
मुख्य अतिथि सांसद पी.पी. चौधरी ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में आंगनबाड़ी केंद्रों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बच्चों, महिलाओं, मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य समाज के विकास में अहम योगदान दे रहे हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्मिकों के समर्पण एवं सेवाओं की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर सांसद पी.पी. चौधरी ने आंगनबाड़ी कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं पोषण माह के तहत अन्नप्राशन एवं गोदभराई कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण तथा स्वस्थ जीवनशैली को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्मिकों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्लॉक समन्वयक राजेश, कार्यालय सहायक अर्जुन तथा पीपाड़ परियोजना क्षेत्र की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।











