
खगड़िया में विश्वविद्यालय, म्यूजिक कॉलेज खोला जाय
दैनिक शुभ भास्कर बिहार अम्बेश आनंद झा
अलौली, खगड़िया
पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने खगड़िया जिले में विश्वविद्यालय खोलने डीआईजी कार्यालय खोलने एग्रीकल्चर कॉलेज खोलने वेटरनरी कॉलेज खोलने संगीत महाविद्यालय खोलने मेटावर्स एआई तकनीकी कॉलेज आर्ट एंड क्राफ्ट म्यूजिक कॉलेज खोलने की मांग महामहिम राज्यपाल महोदय माननीय प्रधानमंत्री बिहार के मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री से किया गया है यादव ने कहा कि जिलावार कॉलेज की संख्या शैक्षणिक माहौल के आधार पर खगड़िया में विश्वविद्यालय खोलने एवं विश्वविद्यालय का नाम प्रभु नारायण सिंह विश्वविद्यालय या रामविलास पासवान विश्वविद्यालय या कोसी विश्वविद्यालय रखने की मांग किया है यादव ने कहा कि कोसी कॉलेज कैंब्रिज के नाम से जाना जाता है शिक्षकों शिक्षिकेत्तर कर्मीयों भवन छात्रों की संख्या आदि संसाधन के बावजूद बेहतर पढ़ाई के साथ बेहतर शैक्षणिक माहौल कायम है
देश बचाओ अभियान के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा बेगूसराय में दिनकर विश्वविद्यालय खोलने की मंजूरी का स्वागत करते हैं समाजसेवी यादव ने कहा कि इससे पूर्व भी खगड़िया जिला को मुंगेर डीआईजी क्षेत्र से हटाकर बेगूसराय डीआईजी क्षेत्र में समाहित कर दी गई जिससे मुंगेर के वनिस्पत बेगूसराय काफी दूरी होने से खगड़िया की जनता को काफी परेशानियां होती है बेगूसराय में अधिकतर कॉलेज में एडमिशन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने प्रमाण पत्र लेने आदि में एक जाति विशेष दलालों का बोलबाला है छात्र छात्राएं आर्थिक मानसिक दोहन के शिकार होते हैं आखिर कब तक खगड़िया दूसरे जिले का कामधेनु गाय उपभोक्ता पिछलग्गू बन कर रहेगा खगड़िया के सत्ता पक्षी चारों विधायक एवं सांसद जवाब दें यादव ने कहा कि देश बचाओ अभियान एवं जिले के छात्र नौजवान संगठन बुद्धिजीवी समाजसेवी जल्द ही उक्त सवालों को लेकर आंदोलन तेज करेगी तथा इसके लिए 28 सितंबर 2026 को शहीदे आजम भगत सिंह के जयंती दिवस पर खगड़िया में बैठक किया जाएगा।











