
पीएम मोदी के मन की बात कार्यकर्ताओं ने सुना
प्रधानमंत्री का प्रेरणादायी संबोधन
डॉ उदय शंकर भगत
वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात का सीधा प्रसारण महानगर कार्यालय गुलाब बाग में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस द्वारा अत्यंत उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सुना गया कार्यक्रम के पश्चात भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने प्रधानमंत्री के संबोधन को राष्ट्र निर्माण सांस्कृतिक पुनर्जागरण और जनभागीदारी का अद्भुत कार्यक्रम बताया उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह संवाद देशवासियों में एक नई ऊर्जा और संकल्प शक्ति का संचार करता है सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष पूरे होने पर आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति स्व-जनगणना में देशवासियों की भागीदारी और रामजन्म भूमि आंदोलन प्रमुख व संस्कृति-रक्षक स्वर्गीय अशोक सिंघल की 100वीं जन्मजयंती पर उन्हें नमन करना हर नागरिक के दिल को छू गया

महानगर अध्यक्ष ने यह भी रेखांकित किया कि प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रतापगढ़ के आंवला उद्योग पर्यावरण संरक्षण वोकल फॉर लोकल और नशामुक्त भारत अभियान का उल्लेख हम सभी को समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन की प्रेरणा देता है
मन की बात कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से प्रेम कपूर चंद्रशेखर उपाध्याय मीडिया प्रभारी प्रमील पाण्डेय अशोक कुमार पाण्डेय अजय गुप्ता अशोक जाटव प्रमोद यादव मुन्ना मधुप सिंह कुसुम सिंह पटेल नम्रता चौरसिया रचना अग्रवाल विभव सिंह नेहा कक्कड़ राकेश जायसवाल अशोक जाटव कुशाग्र श्रीवास्तव अभिषेक श्रीवास्तव पवन अग्रवाल योगेश वर्मा कुंवर कांत सिंह शैलेंद्र सिंह हीरा यादव शालिनी यादव विनय सिंह अवनीश पाण्डेय पिंटू जायसवाल राजेश त्रिवेदी नीरज जायसवाल अशोक यादव अनिल सागर सिद्धार्थ सिंह जितेंद्र लालवानी आदि कार्यकर्ता तथा सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।











