भाजपा जिला प्रभारी ने क्षेत्रीय कार्यालय पर ली संगठनात्मक बैठक – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भाजपा जिला प्रभारी ने क्षेत्रीय कार्यालय पर ली संगठनात्मक बैठक

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

भाजपा जिला प्रभारी ने क्षेत्रीय कार्यालय पर ली संगठनात्मक बैठक

 

Advertisement Box

सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक भव्य बनाने का दिया मंत्र

 

 

डॉ उदय शंकर भगत

वाराणसी रोहनिया। भारतीय जनता पार्टी के वाराणसी जिला प्रभारी एवं एमएलसी अरुण पाठक ने सोमवार को रोहनिया केशरीपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर जिला पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत जिले भर में चल रहे कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई इस अवसर पर जिला प्रभारी अरुण पाठक ने कहा कि यह अभियान केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के लिए सेवा का संकल्प है प्रधानमंत्री मोदी जी के 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन त्याग तपस्या और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि रक्तदान शिविर स्वच्छता अभियान पौधरोपण बस्ती संपर्क और गरीब कल्याण से जुड़े सभी कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक भव्यता के साथ आयोजित करें ताकि हर कार्यकर्ता और आम जनमानस इस अभियान से जुड़ सके

उन्होंने पदाधिकारियों से मंडल और शक्ति केंद्र स्तर पर प्रवास कर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया बैठक में जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने जिला प्रभारी को जिले में चल रहे सभी सेवा कार्यों की जानकारी दी और भरोसा दिलाया कि जिला इकाई पूरी तत्परता से अभियान को सफल बनाएगी इस दौरान जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम संजय सोनकर अजय दूबे जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह संजय सिंह राम प्रकाश सिंह वीरू संदीप सिंह मिंट अमित पटेल रिंकू मीडिया प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी सुमित जिला मंत्री खुशबू सिंह बृजेश राजभर अरविंद मिश्रा उदय पटेल विजय राज यादव कोषाध्यक्ष जगदीश जायसवाल समेत सभी जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✕
[news_reels]
WhatsApp