माचाड़ी सीएचसी में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 73 मरीजों को मिला लाभ – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

माचाड़ी सीएचसी में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 73 मरीजों को मिला लाभ

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

माचाड़ी सीएचसी में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 73 मरीजों को मिला लाभ।

 

Advertisement Box

नागपाल शर्मा माचाडी की रिपोर्ट

 

माचाड़ी अलवर:- माचाड़ी- प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहे माचाडी कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी में सोमवार को लूपिन फाउंडेशन के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्र के 73 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यकता के अनुसार उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।

सेक्टर हेल्थ सुपरवाइजर नवल बैरवा ने बताया कि शिविर के दौरान मरीजों की उच्च रक्तचाप हाई ब्लड प्रेशर डायबिटीज अस्थमा दमा एवं हृदय संबंधी बीमारियों की जांच की गई। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया। जांच के बाद पात्र मरीजों को उपचार के लिए निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में डॉ. वीरेंद्र कुमार मीणा डॉ. रोहित शर्मा डीईओ महेंद्र प्रजापत स्पारो टेक्निशियन दीपिका लैब टेक्निशियन खुशबू ज्योतिषी एक्स-रे टेक्निशियन विश्व सुगंध फार्मासिस्ट सीताराम सैनी ईसीजी सुशीला गुर्जर एएनएम रुकसार बानो एवं कम्युनिटी मोबिलाइजर संतोष शर्मा सहित स्वास्थ्यकर्मियों ने सेवाएं दीं।

शिविर के माध्यम से क्षेत्र के मरीजों को एक ही स्थान पर स्वास्थ्य जांच,चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से स्थानीय लोगों को समय पर उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन मिलने से उन्हें काफी राहत मिली।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✕
[news_reels]
WhatsApp