राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए शिक्षक लक्ष्मीकांत स्वामी। – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए शिक्षक लक्ष्मीकांत स्वामी।

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए शिक्षक लक्ष्मीकांत स्वामी।

 

Advertisement Box

नागपाल शर्मा माचाडी की रिपोर्ट

 

(माचाडीअलवर):-नारायणपु- नारायणपुर उपखंड क्षेत्र स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लादूवास में कार्यरत शिक्षक लक्ष्मीकांत स्वामी को शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, पर्यावरण संरक्षण,शोध प्रकाशन एवं साहित्य लेखन में उल्लेखनीय योगदान के लिए शिक्षा सागर फाउंडेशन, भारत की ओर से राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।

हरियाणा की ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी कुरुक्षेत्र स्थित जिओ गीता ज्ञान संस्थान में आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षक लक्ष्मीकांत स्वामी को शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। स्वामी ने विद्यालय में विद्यार्थियों के सीखने की प्रक्रिया को अधिक रुचिकर, सरल एवं प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न शैक्षिक नवाचारों को अपनाया है।

उन्होंने गतिविधि आधारित शिक्षण,पपेट कला, रचनात्मक शिक्षण सामग्री सहित विभिन्न माध्यमों से विद्यार्थियों में सीखने की रुचि विकसित करने का प्रयास किया है। साथ ही विद्यालय एवं समाज में पर्यावरण संरक्षण तथा जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए भी लगातार कार्य किया जा रहा है।

शिक्षक लक्ष्मीकांत स्वामी शिक्षा के साथ-साथ साहित्य लेखन,शोध एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके इन्हीं बहुआयामी प्रयासों और उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया।

समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती मनिता मलिक, आईएएस,निदेशक,मौलिक शिक्षा विभाग,हरियाणा रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. (डॉ.) अजय रंगा,कुलपति, अल-फलाह विश्वविद्यालय, फरीदाबाद ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. लिली दीवान,डीन,एनआईटी कुरुक्षेत्र मौजूद रहीं।

इस अवसर पर शिक्षा सागर फाउंडेशन के संस्थापक शैलेश कुमार प्रजापति,डॉ. सुरेश राणा सहित देशभर से चयनित करीब 200 नवाचारी शिक्षक उपस्थित रहे। राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने पर विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं क्षेत्रवासियों ने लक्ष्मीकांत स्वामी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✕
[news_reels]
WhatsApp