
स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत आयकर अन्वेषण विभाग ने बधिर विद्यालय में किया स्वच्छता सेवा कार्य — कैलाश चंद्र कौशिक
जयपुर। स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के अन्तर्गत आयकर अन्वेषण विभाग द्वारा राजकीय सेठ आनन्दीलाल पोद्दार बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय जयपुर में स्वच्छता सेवा कार्य किया गया।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. योगेन्द्र सिंह नरूका ने बताया कि इस सेवा कार्य में आयकर अन्वेषण विभाग के प्रधान आयकर निदेशक अन्वेषण अवधेश कुमार, अपर आयकर निदेशक अन्वेषण राहुल सोहू, सीतेश वर्मा, अपर आयकर आयुक्त बेनामी प्रोहिबिशन यूनिट शशिकांत सहित समस्त आयकर अन्वेषण विभाग के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने श्रमदान कर स्वच्छता सेवा कार्य किया।
विद्यालय के प्रोग्राम कॉर्डिनेटर संतोष कुमार रैगर ने बताया कि आयकर अन्वेषण विभाग की टीम ने स्वच्छता सेवा कार्य पूर्ण करने के पश्चात विद्यालय परिवार को स्वच्छता किट एवं स्टडी मटेरियल भी भेंट किया। इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।











