उत्तर पश्चिम रेलवे पर 01 अक्टूबर को एक दिन, एक घंटा, एक साथ विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उत्तर पश्चिम रेलवे पर 01 अक्टूबर को एक दिन, एक घंटा, एक साथ विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

उत्तर पश्चिम रेलवे पर 01 अक्टूबर को एक दिन, एक घंटा, एक साथ विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन

 

Advertisement Box

_महाप्रबंधक श्री पंकज शर्मा सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जयपुर रेलवे स्टेशन पर किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश_

 

_स्वच्छता के साथ सफाईकर्मियों के स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूकता का संदेश_

 

रेल परिसरों और ट्रेनों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तर पश्चिम रेलवे पर 1 अक्टूबर को “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक सहित मुख्यालय एवं चारों मंडलों के वरिष्ठ अधिकारियों, मंडल रेल प्रबंधकों, रेल कर्मचारियों तथा अन्य स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न रेलवे परिसरों में श्रमदान किया।

 

जयपुर स्टेशन पर आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री पंकज शर्मा ने स्काउट एवं गाईड की रैली को हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मिलकर स्वच्छता गतिविधियों में भाग लिया तथा श्रमदान कर रेलवे परिसर एवं रेलगाडियों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। इसके अतिरिक्त सफाईकर्मियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने एवं स्वास्थ्य चैक अप हेतु लगाये गये शिविर का भी उदघाटन कर सफाई कर्मियों से संवाद किया तथा उनकी दिन प्रतिदिन की कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की।

 

इस अवसर पर महाप्रबंधक श्री पंकज शर्मा ने कहा कि स्वच्छता हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। रेलवे का विशाल नेटवर्क है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री रेलवे स्टेशनों एवं परिसरों का उपयोग करते हैं। इसलिए हमारी विशेष जिम्मेदारी रहती है कि हम रेलवे परिसर में यात्रियों को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा वातावरण प्रदान करे। इसके साथ ही हम इसमें यात्रियों की सहभागिता सुनिश्चित कर इसमें सभी का सहयोग प्राप्त करे तभी हम बेहतर अनुभव प्रदान करने के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।

 

उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय एवं प्रमुख रेलवे स्टेशनों सहित जयपुर, अजमेर, बीकानेर और जोधपुर मंडलों में एक साथ विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गईं। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रेलवे स्टेशनों, प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, यात्री सुविधाओं, कार्यालय परिसरों तथा आसपास के क्षेत्रों में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

 

उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रमुख स्टेशनों पर भी प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज, प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग स्थल, स्टेशन भवन के आसपास के क्षेत्र तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों की सफाई की गई। रेलवे कर्मचारियों ने कचरे को एकत्र कर निर्धारित स्थान पर पहुंचाया और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए।

 

एक दिन, एक घंटा, एक साथ कार्यक्रम ने अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन को एक साथ जोड़ते हुए यह संदेश दिया कि सामूहिक प्रयासों से रेलवे परिसरों एवं रेलगाडियों को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर बनाया जा सकता है। उत्तर पश्चिम रेलवे यात्रियों से भी अपील करता है कि वे रेलवे परिसर एवं रेलगाडियों में स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें और स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत का हिस्सा बनाएं।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✕
[news_reels]
WhatsApp