गांधी जयंती के अवसर पर बीएचयू के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में स्वच्छता अभियान आयोजित – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गांधी जयंती के अवसर पर बीएचयू के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में स्वच्छता अभियान आयोजित

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

गांधी जयंती के अवसर पर बीएचयू के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में स्वच्छता अभियान आयोजित

डॉ उदय शंकर भगत
बरकछा मिर्जापुर l गांधी जयंती के अवसर पर हॉस्पिटैलिटी एवं टूरिज्म मैनेजमेंट डीडीयू कौशल केंद्र राजीव गांधी दक्षिणी परिसर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय द्वारा परिसर में एक व्यापक स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता पर्यावरण संरक्षण सामाजिक जिम्मेदारी एवं नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा स्वच्छ एवं हरित परिसर के निर्माण में सामूहिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना था कार्यक्रम में प्रो. बी. एम. एन. कुमार परिसर प्रभारी राजीव गांधी दक्षिणी परिसर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय एवं डॉ. आर. एस. मिश्रा पाठ्यक्रम समन्वयक डीडीयू कौशल केंद्र राजीव गांधी दक्षिणी परिसर बीएचयू की गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ उनकी प्रेरणादायक उपस्थिति एवं मार्गदर्शन ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति निरंतर जागरूक रहने अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने तथा अभियान में सक्रिय रूप से सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया
कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. प्रिया सिंह, सहायक प्राध्यापिका, हॉस्पिटैलिटी एवं टूरिज्म मैनेजमेंट उन्होंने अभियान के दौरान विद्यार्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश एवं प्रोत्साहन प्रदान किया तथा स्वच्छता के प्रति उनकी सक्रिय सहभागिता को प्रोत्साहित किया तथा अन्य शिक्षकगण का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने परिसर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता की तथा स्वच्छता के महत्व को समझते हुए अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया विद्यार्थियों ने यह संदेश दिया कि स्वच्छ परिसर केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी और नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में स्वच्छ परिसर स्वस्थ परिसर की भावना को मजबूत किया और महात्मा गांधी के स्वच्छता एवं जिम्मेदार नागरिकता के विचारों को व्यवहार में उतारने का संदेश दिया इस पहल के माध्यम से हॉस्पिटैलिटी एवं टूरिज्म मैनेजमेंट विभाग ने एक स्वच्छ हरित एवं जिम्मेदार परिसर के निर्माण की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की इस स्वच्छता अभियान की संकल्पना पहल एवं सफल आयोजन में बी.वोक. हॉस्पिटैलिटी एवं टूरिज्म मैनेजमेंट के तृतीय वर्ष के छात्र आदित्य कुमार एवं वंश पांडेय की प्रमुख भूमिका रही उनके समन्वित प्रयासों को हॉस्पिटैलिटी एवं टूरिज्म मैनेजमेंट के विद्यार्थियों की सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता प्राप्त हुई, जिसके परिणामस्वरूप अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✕
[news_reels]
WhatsApp