
गांधी जयंती पर संविदा प्लेसमेंट संघर्ष समिति ने किया गांधीजी को नमन
मिनी सचिवालय परिसर में गांधी व शास्त्री की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण, सत्य-अहिंसा और जनसेवा के आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प।
नागपाल शर्मा माचाडी की रिपोर्ट
(माचाडीअलवर):- अलवर- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संविदा प्लेसमेंट संघर्ष समिति राजस्थान की ओर से शुक्रवार को अलवर मिनी सचिवालय परिसर में महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री पंडित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान समिति पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गांधीजी के सत्य,अहिंसा,समानता और जनसेवा के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में संविदा प्लेसमेंट संघर्ष समिति राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष यश जोशी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा को अपना प्रमुख माध्यम बनाकर देश को स्वतंत्रता आंदोलन में एकजुट किया। गांधीजी का जीवन आज भी समाज के प्रत्येक वर्ग को शांति,सेवा,समानता और न्याय की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर अलवर जिले के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग,सचिवालय,न्याय विभाग,जिला परिषद,नगर निगम,अग्निशमन विभाग, विद्युत विभाग,शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग,सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD),जलदाय विभाग (PHED),कृषि विभाग सहित विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत संविदा एवं प्लेसमेंट कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में समिति के सचिव सुनील चौधरी,यक्ष जोशी, फार्मेसी ऑफिसर सुजीत वर्मा,रविन्द्र सिंह,नेहा धाकड़, प्रदीप चौधरी,गोविन्द सैनी, अजरूद्दीन,रवि,अरुण चौधरी, अनुज चौधरी,मनीष मीणा सहित समिति के अन्य पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।











