पंकज शर्मा, महाप्रबंधक ने स्वच्छता शपथ दिलवाई ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पंकज शर्मा, महाप्रबंधक ने स्वच्छता शपथ दिलवाई ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

पंकज शर्मा, महाप्रबंधक ने स्वच्छता शपथ दिलवाई ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण

दैनिक शुभ भास्कर श्रीमती हंसा राजस्थान जयपुर उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेल परिसरों और ट्रेनों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से स्वच्छता को एक निरंतर मिशन के रूप लिया गया है। दिनांक 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक “स्वच्छता ही सेवा” अभियान चलाया गया जिसका समापन 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत दिवस के अंतर्गत स्वच्छता शपथ और वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ किया गया उत्तर पश्चिम रेलवे में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान- का आयोजन 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक “स्वच्छता में सहभागिता, स्वच्छ भारत, विकसित भारत” की थीम पर किया किया गया। इस अभियान में रेलकर्मियो ने स्वच्छता को अपने दैनिक कार्य एवं जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा रेलवे परिसरों को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत उत्तर पश्चिम रेलवे के चारों मंडलों, कारखानों, स्टेशनों, कार्यालयो, रेलवे कॉलोनियों एवं रेल परिसरों में प्रतिदिन अलग-अलग थीम ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के दौरान सभी रेलकर्मियों, यात्रियों एवं आमजन से मिले सहयोग और उत्साहपूर्ण सहभागिता से रेल परिसरों और ट्रेनों में स्वच्छता के स्तर को और बेहतर बनाने में सफलता मिली। इस अभियान के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत और जिम्मेदारी का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

Advertisement Box

स्वच्छता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 1 से 15 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस का आयोजन किया गया।महाप्रबंधक पंकज शर्मा, विभागाध्यक्षों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में पंकज शर्मा, महाप्रबंधक ने स्वच्छता शपथ दिलवाई तथा एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर हरित पर्यावरण का संदेश दिया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने सभी को अपने कार्यस्थल एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वच्छता अभियानों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया स्वच्छता पखवाडे में गहन सफाई अभियान चलाया जाएगा जिसमें स्टेशन, बेस किचन, पेन्ट्री और वेन्टिग एरिया की डीप क्लीनिंग की जाएंगी। साथ ही रेलवे ट्रेक की सफाई, गैर जरूरी पोस्टर-बैनर और गुटका के दाग हटाने के कार्य भी किए जाएंगे।
ई-कचरे का प्रभावी संग्रहण, पृथक्करण एवं उचित निस्तारण पर व्यापक कार्य किया जाएगा। इस अभियान में अभियान के दौरान कार्यालयों में स्वच्छता, स्थान प्रबंधन एवं सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ई-कचरे का संग्रहण एवं पृथक्करण कर नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही, लंबित संदर्भों, जन शिकायतों एवं अपीलों की समीक्षा कर उनके निस्तारण की कार्रवाई की जाएगी। रिकॉर्ड प्रबंधन के तहत फाइलों की समीक्षा, अनुपयोगी रिकॉर्ड तथा पूर्ण ई-फाइलों को बंद करने की प्रक्रिया भी की जाएगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे स्वच्छता के लिए प्रतिबद्ध है तथा यात्रियो तथा आमजन की सक्रिय भागीदारी से इस अभियान को वर्ष पर्यन्त जारी रखकर रेल परिसरों और ट्रेनों में सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए कृत संकल्पित है।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✕
[news_reels]
WhatsApp