निर्माण स्थलों पर धूल-मिट्टी रोकने को नगर निगम ने चलाया जागरूकता अभियान। – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

निर्माण स्थलों पर धूल-मिट्टी रोकने को नगर निगम ने चलाया जागरूकता अभियान।

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

निर्माण स्थलों पर धूल-मिट्टी रोकने को नगर निगम ने चलाया जागरूकता अभियान।

 

Advertisement Box

*नागपाल शर्मा माचाडी की रिपोर्ट*

 

(माचाडीअलवर):-अलवर- स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त अलवर शहर के लिए नगर निगम की ओर से निर्माण स्थलों पर धूल एवं मिट्टी के फैलाव की रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान निर्माण स्थलों पर पहुंचकर ठेकेदारों,भवन स्वामियों एवं निर्माण श्रमिकों को प्रदूषण नियंत्रण और स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक समझाइश दी गई।

नगर निगम अधिकारियों ने निर्माण सामग्री को खुले में नहीं रखने तथा उसे तिरपाल आदि से ढककर रखने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण स्थलों पर ग्रीन नेट का उपयोग करने और निर्माण सामग्री के परिवहन के दौरान सड़क पर धूल एवं मिट्टी का फैलाव नहीं होने देने के लिए विशेष सावधानी बरतने की बात कही गई।

अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्यों के दौरान लापरवाही से सड़क पर मिट्टी और धूल फैलने से आमजन को परेशानी के साथ-साथ वायु प्रदूषण भी बढ़ता है। ऐसे में निर्माण कार्य से जुड़े सभी लोगों की जिम्मेदारी है कि वे निर्धारित सावधानियों की पालना करें और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग दें।

नगर निगम की ओर से आमजन से भी अपील की गई कि स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त अलवर के लिए जनभागीदारी और सामूहिक उत्तरदायित्व बेहद जरूरी है। निर्माण स्थलों पर निर्धारित नियमों की पालना कर शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में सहयोग करें।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✕
[news_reels]
WhatsApp