
- जन सहयोग से ऐतिहासिक प्राचीन कुंड की सफाई का कार्य पुजार चना के साथ किया शुरू।
प्राचीन धरोहर को संवारने के लिए लोगों ने बढ़ाया कदम, स्वच्छता अभियान में जुटे शहरवासी।
*नागपाल शर्मा माचाडी की रिपोर्ट*
(माचाडीअलवर):-राजगढ़- राजगढ़ ऐतिहासिक एवं प्राचीन धरोहर के रूप में पहचान रखने वाले राजगढ़ के प्राचीन गणगौरी कुंड की साफ-सफाई का कार्य शुक्रवार, ०2 अक्टूबर 2026 को जन सहयोग से पूजा अर्चना के साथ शुरू किया गया। लंबे समय से उपेक्षा का दंश झेल रहे कुंड की सफाई को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह दिखाई दिया। लोगों ने एकजुट होकर श्रमदान करते हुए कुंड परिसर की सफाई का बीड़ा उठाया।
सफाई अभियान के दौरान कुंड परिसर में जमा कचरा, गंदगी,झाड़ियां एवं अन्य अवांछित सामग्री को हटाने का कार्य किया गया। अभियान में स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्राचीन धरोहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में अपना सहयोग दिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि राजगढ़ की ऐतिहासिक पहचान से जुड़े इस प्राचीन गंणगोरी कुंड का धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व है। समय के साथ उचित देखरेख के अभाव में इसकी स्थिति प्रभावित हुई है। ऐसे में जन सहयोग से शुरू किया गया सफाई अभियान न केवल कुंड को स्वच्छ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि लोगों को अपनी ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के प्रति जागरूक करने का भी प्रयास है।
अभियान से जुड़े लोगों ने कहा कि केवल एक दिन की सफाई से उद्देश्य पूरा नहीं होगा। कुंड की नियमित साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण एवं संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। साथ ही प्रशासन एवं नगर पालिका से भी प्राचीन कुंड के संरक्षण और विकास के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई।
लोगों ने आमजन से अपील की कि ऐतिहासिक धरोहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें और कुंड परिसर में कचरा नहीं डालें। जन सहयोग से शुरू हुए इस अभियान को स्थानीय लोगों ने राजगढ़ की पुरानी धरोहर को फिर से संवारने की दिशा में सराहनीय पहल बताया।











