
बरारी पुलिस ने मारपीट के आरोप में दो को भेजा जेल
दैनिक शुभ भास्कर बिहार संवाददाता – एस.के.तिवारी -बरारी थाना क्षेत्र के सुजापुर पंचायत अंतर्गत गिद्धाबाड़ी गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में बरारी पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।बरारी थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने बताया कि गिद्धाबाड़ी गांव निवासी महेंद्र मंडल के साथ कथित रूप से साजिश के तहत मारपीट की गई थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष की ओर से बरारी थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी।थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में इंद्रेव मंडल के पुत्र श्रवण मंडल एवं सुधीर मंडल को गिरफ्तार किया गया है।दोनों आरोपितों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के साथ धारा 307 के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में कटिहार जेल भेज दिया गया है।पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है। घटना के कारणों तथा मारपीट में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।पुलिस ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।











