
ऑपरेशन सिंदूर में हमारे सुसाइड ड्रोन ने तहलका मचाया,
दैनिक शुभ भास्कर श्रीमती हंसा मिश्रा वायु सेना प्रमुख एपी सिंह ने सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वायु शक्ति किसी भी देश की ताकत का आधार है.

ऑपरेशन सिंदूर में सफलता, आत्मनिर्भरता और एआई पर जोर दिया. वे इस महीने रिटायर हो रहे हैं.दुनिया भर में चल रहे संघर्षों को देखते हुए यह साफ हो गया है कि मजबूत सैन्य बल हर देश की जरूरत है. हाल के वर्षों में वायु शक्ति किसी भी देश की ताकत की सबसे तेज धार बन चुकी है. भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने अपनी सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंसमें यही बात दोहराई.

उन्होंने कहा कि वायुसेना लगातार अपनी क्षमताओं को बेहतर बना रही है. हर युद्ध घटक का अपना महत्व है लेकिन संयुक्त बल की जरूरत सबसे ज्यादा है. ऑपरेशन सिंदूर में आईएएफ ने यही साबित किया. वायुसेना न सिर्फ ऑपरेशनल पंच देती है बल्कि मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियानों में भी आगे रहती है. कई देशों में मदद पहुंचाकर वसुधैव कुटुंबकम की भावना को जीवंत किया है.











