अनुभव प्रमाण पत्र के लिए 20-25 दिनों से निगम के चक्कर, करीब 900 सफाई कर्मचारियों का भविष्य अधर में। – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अनुभव प्रमाण पत्र के लिए 20-25 दिनों से निगम के चक्कर, करीब 900 सफाई कर्मचारियों का भविष्य अधर में।

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

अनुभव प्रमाण पत्र के लिए 20-25 दिनों से निगम के चक्कर, करीब 900 सफाई कर्मचारियों का भविष्य अधर में।

 

Advertisement Box

*नागपाल शर्मा माचाडी की रिपोर्ट*

 

(माचाडीअलवर):-अलवर- अलवर शहर की सफाई व्यवस्था संभालने वाले सफाई कर्मचारियों का गुस्सा सोमवार को सामने आया। राजस्थान सरकार की सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए जरूरी अनुभव प्रमाण पत्र जारी नहीं होने से अलवर नगर निगम में कार्यरत करीब 900 सफाई कर्मचारियों का भविष्य अधर में लटकता नजर आ रहा है। कर्मचारियों का आरोप है कि वे पिछले 20 से 25 दिनों से अनुभव प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नगर निगम कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक किसी भी कर्मचारी को प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया है। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि राज्य सरकार की सफाई कर्मचारी भर्ती प्रक्रिया में अनुभव प्रमाण पत्र महत्वपूर्ण दस्तावेज है। ऐसे में समय पर प्रमाण पत्र जारी नहीं होने से उन्हें भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कर्मचारियों ने निगम प्रशासन से जल्द से जल्द अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की है।कर्मचारियों का आरोप है कि वे लगातार निगम कार्यालय में अधिकारियों और संबंधित शाखा के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें आश्वासन देकर वापस भेज दिया जाता है। करीब 900 कर्मचारियों से जुड़ा मामला होने के बावजूद अब तक प्रमाण पत्र जारी नहीं होने से कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही अनुभव प्रमाण पत्र जारी नहीं किए गए तो वे अपने हक के लिए आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✕
[news_reels]
WhatsApp