
कथा व्यास नरेंद्र वैष्णव महाराज का ब्राह्मण समाज ने किया अभिनंदन।
नागपाल शर्मा माचाडी की रिपोर्ट
(माचाडीअलवर):-उज्जैन- समाजसेवी स्वर्गीय बबलू शुक्ला की स्मृति में मोदी चोपड़ा, गीता कॉलोनी स्थित आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान चारभुजा नाथ मंदिर के पंडित नरेंद्र वैष्णव महाराज का अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज की ओर से अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी, सचिव शैलेंद्र द्विवेदी, प्रदेश मंत्री शैलेश दुबे एवं चंद्रशेखर शर्मा सहित समाज के पदाधिकारियों ने श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत पूजन-अर्चन कर कथा व्यास पंडित नरेंद्र वैष्णव महाराज का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में कथा आयोजन से जुड़े रूपेश श्रीवास्तव, गणेश मिश्रा, योगेंद्र शुक्ला, हार्दिक तिवारी, विक्रम शुक्ला, यश शुक्ला एवं श्रीमती कल्पना तिवारी सहित श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर धर्म और आध्यात्मिक ज्ञान का लाभ लिया।











