वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत परिजनों ने पांच लाख रुपये मुआवजे की मांग की। – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत परिजनों ने पांच लाख रुपये मुआवजे की मांग की।

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत।

परिजनों ने पांच लाख रुपये मुआवजे की मांग की।

Advertisement Box

दैनिक शुभ भास्कर – बिहार – एस.के. तिवारी। कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र अन्तर्गत लक्ष्मीपुर पंचायत के बड़ी भैसदिरा वार्ड संख्या 15 निवासी सुरेश मंडल के 31 वर्षीय पुत्र प्रकाश मंडल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।हादसा कोढ़ा थाना क्षेत्र के काली स्थान के समीप सोमवार की रात करीब आठ बजे हुआ।घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में मातम छा गया।पंचायत की मुखिया रेखा देवी के प्रतिनिधि राजीव कुमार भारती ने बताया कि प्रकाश मंडल सोमवार की रात करीब आठ बजे बाइक से अकेले अपने ससुराल घमदाहा उत्तर टोला जा रहे थे।इसी दौरान कोढ़ा थाना क्षेत्र के काली स्थान के समीप एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रकाश मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन का चालक मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही कोढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया।पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।शव के गांव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।पत्नी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।परिजनों के करुण क्रंदन से गांव का माहौल गमगीन हो गया।आश्रित परिवार को पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग इधर घटना को लेकर पंचायत की मुखिया रेखा देवी के प्रतिनिधि राजीव कुमार भारती एवं संजय यादव ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से मृतक के आश्रित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रकाश मंडल की मौत से परिवार के सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।ऐसे में सरकार को पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता उपलब्ध करानी चाहिए।उन्होंने राज्य सरकार से मृतक के आश्रितों को पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है।साथ ही पुलिस-प्रशासन से दुर्घटना के लिए जिम्मेदार अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान कर उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✕
[news_reels]
WhatsApp