48 से अधिक रक्तवीरों ने किया रक्तदान —जादूगर राजतिलक ने 41 वीं बार रक्तदान कर युवाओं को दिया संदेश – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

48 से अधिक रक्तवीरों ने किया रक्तदान —जादूगर राजतिलक ने 41 वीं बार रक्तदान कर युवाओं को दिया संदेश

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

48 से अधिक रक्तवीरों ने किया रक्तदान
—जादूगर राजतिलक ने 41 वीं बार रक्तदान कर युवाओं को दिया संदेश

उदयपुर संवाददाता  विवेक अग्रवाल। प्रजापति युवा सोशल ग्रुप की और से रविवार को 24 वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में 48 से अधिक रक्तवीरों ने रक्तदान किया और आगे निरन्तर रक्तदान करने का संकल्प लिया। ग्रुप के संरक्षक जादूगर राजतिलक ने 41 वीं बार रक्तदान कर युवाओं को रक्तदान करने का संदेश दिया।
ग्रुप के महामंत्री किशन प्रजापति ने बताया कि छोटा बेदला स्थित नोबल पब्लिक स्कूल में आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं के साथ—साथ महिलाओं ने भी बढचढकर रक्तदान किया। एमबी हॉस्पिटल और लोकमित्र ब्लड बैंक की टीमें रक्त कलेक्शन के लिए पहुंची। ग्रुप अध्यक्ष भगवान प्रजापत ने बताया कि प्रजापति सोशल ग्रुप की स्थापना 8 वर्षो पूर्व हुई थी और तब से निरन्तर रक्तदान शिविर आयोजित करने का सिलसिला जारी हैं।
ग्रुप के सदस्य ओम प्रकाश प्रजापत ने बताया कि शिविर सुबह 9 बजे शुरू हुआ और दोपहर 2 बजे समाप्त हुआ। शिविर में प्रजापत समाज के साथ—साथ आसपास के अन्य समाज के युवाओं ने भाग लिया। शिविर को आयोजित करने में मुकेश प्रजापत, मांगीलाल प्रजापत, लोकेश प्रजापत सहित ग्रुप के अन्य सदस्यों की भूमिका रही।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✕
[news_reels]
WhatsApp