पाटन क्षेत्र के ग्राम पंचायत स्यालोदङा में मंगलवार को राजस्थान ग्रामीण बैंक डाबला द्वारा ग्राम स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पाटन क्षेत्र के ग्राम पंचायत स्यालोदङा में मंगलवार को राजस्थान ग्रामीण बैंक डाबला द्वारा ग्राम स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

पाटन क्षेत्र के ग्राम पंचायत स्यालोदङा में मंगलवार को राजस्थान ग्रामीण बैंक डाबला द्वारा ग्राम स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया
रिपोर्टर: राजस्थान
नीम का थाना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पाटन पंचायत समिति के ग्राम पंचायत स्यालोदड़ा में मंगलवार को राजस्थान ग्रामीण बैंक डाबला द्वारा ग्राम स्तरीय कार्यक्रम आयोजित संपन्न हुआ।जिसमें बैंकिंग व बीमा संबंधी जानकारी ग्रामीणों को दी गई।
(लोक देवता) श्री जुझार सेवा समिति व ग्रामीणों द्वारा बैंक से आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में ग्राम स्यालोदङा निवासी मनजीत धानक की मौत होने पर उसकी पत्नी को दो लाख रुपए की सहायता राशि का चेक बैंक कर्मियों द्वारा सौंपा गया।
बैंक कर्मियों द्वारा मृतक मनजीत की पत्नी को जब दो लाख रुपए का चैक सौंपा गया तो उसकी आंखों से आंसू बह निकले।
चेक पाकर उसने बार-बार बैंक का धन्यवाद ज्ञापित किया।
डाबला ग्रामीण बैंक के सहायक प्रबंधक, मनीष अवस्थी व पूरणमल सैनी ने बताया कि राजस्थान ग्रामीण बैंक सदैव अपने ग्राहकों के जीवन के दौरान व मृत्यु के बाद भी बैंक अपने ग्राहकों के साथ खड़ा रहता है।
छोटी-छोटी बहुत कम पैसे में बैंक द्वारा बीमा किया जाता है।
गौरतलब है कि करीब दो माह पूर्व मनजीत धानक की युवावस्था में असामयिक मृत्यु हो गई थी।
जिससे परिवार पर दुःखों को का पहाड़ टूट पड़ा।
मृत्यु के बाद क्लेम कागजी कार्रवाई के 10 दिन के भीतर ही बैंक द्वारा पीड़ित परिवार को दो लाख की सहायता राशि देकर पीड़ित परिवार को संबल प्रदान किया है। ग्रामीणों इस नेक कार्य को लेकर बैंक का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
एडवोकेट सुरेंद्र जांगिड़ ने बताया कि बैंक द्वारा दी गई ,सहायता राशि पीड़ित परिवार के लिए नियति द्वारा दिए गए घावों पर मलहम लगाने का काम है। इस कार्य की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है इसके लिए राजस्थान ग्रामीण बैंक का बहुत बहुत आभार।
इस दौरान ग्राम पंचायत के अनेक ग्रामीण जन और मनजीत धानक के परिजन उपस्थित रहे।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✕
[news_reels]
WhatsApp