
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा और सरकार के प्रमुख के रूप में अपने 25 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम को संबोधित किया
दैनिक भास्कर राजस्थान सुनील कुमार मिश्रा बद्री नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा, “7 अक्टूबर 2001 को जब मैंने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, तब मैंने कल्पना भी नहीं की थी कि मैं निरंतर सेवा का यह मील का पत्थर भी हासिल कर लूँगा। चाय वाले छोटू नरेंद्र से लेकर देश के प्रधान सेवक बनने का यह सफर देश की जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है समर्थकों और विरोधियों दोनों का जताया आभार भाषण के दौरान पीएम मोदी ने एक गहरी बात साझा की। उन्होंने कहा कि आज जब वे पीछे मुड़कर देखते हैं, तो उनके मन में सिर्फ और सिर्फ ‘कृतज्ञता’ का भाव आता है। जिन्होंने जिताया: उन्होंने मुझे विनम्र रहना सिखाया।
जिन्होंने नीचे गिराने की कोशिश की: उन्होंने मुझे फिर से उठकर खड़े होना सिखाया। आलोचक और विरोधी: आलोचकों ने मुझे खुद के भीतर झांकना सिखाया और विरोधियों ने मुझे भारत के लोकतंत्र की ताकत का अहसास कराया।उन्होंने कहा कि हर संकट ने उनके धैर्य की परीक्षा ली और हर सफलता ने उनकी जिम्मेदारी को और बड़ा कर दिया।सुबह मंदिर में की देश के लिए प्रार्थना
भाषण की शुरुआत में उन्होंने बताया कि आज सुबह उन्होंने श्री विनायक मंदिर जाकर विशेष पूजा-अर्चना की। पीएम मोदी ने कहा, “मैंने ईश्वर से देश के 140 करोड़ नागरिकों के लिए प्रार्थना की। मैंने अपने लिए भी शक्ति मांगी कि भगवान मुझे इतनी क्षमता और ऊर्जा दें ताकि मैं अपने देश के लिए और भी अधिक समर्पण के साथ काम कर सकूं।भारत अपना प्लान खुद बनाएगा
वैश्विक मंच पर देश की धमक का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने रिपब्लिक भारत पर प्रसारित अपने संबोधन में कहा कि अब वह समय चला गया जब भारत दूसरों की योजनाओं पर निर्भर रहता था। अब ‘भारत अपना प्लान खुद बनाएगा’। दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होना, आत्मनिर्भर भारत बनना, ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनना, अंतरिक्ष में कदम बढ़ाना और ओलंपिक की मेजबानी करना—यह आज के नए भारत का अविश्वसनीय आत्मविश्वास है। एक महीने तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
इस 25 वर्ष के ऐतिहासिक अवसर को भारतीय जनता पार्टी केवल उत्सव के रूप में नहीं मना रही है, बल्कि इसे जनसेवा से जोड़ा गया है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू हुआ यह ‘सेवा संकल्प अभियान’ देश भर में पूरे एक महीने तक चलाया जाएगा, जिसके तहत गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा के कई कार्य किए जा रहे हैं।भाषण के अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने एनडीए NDA के अपने सभी राजनीतिक सहयोगियों और देश की जनता के प्रति पुनः शीश झुकाकर आभार व्यक्त किया और राष्ट्र निर्माण के लिए खुद को पूरी तरह समर्पित रखने का संकल्प दोहराया।











