29 नवम्बर रविवार को होगा चतुर्थ विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह। – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

29 नवम्बर रविवार को होगा चतुर्थ विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह।

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

29 नवम्बर रविवार को होगा चतुर्थ विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह।

अलवर- विप्र फाउंडेशन जिला अलवर की ओर से आगामी 29 नवंबर 2026, रविवार को चतुर्थ विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कैरियर काउंसलिंग शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर संगठन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं तथा जनप्रतिनिधियों एवं समाज के गणमान्य लोगों को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया जा रहा है। इसी क्रम में कठूमर ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पीटीआई एवं संरक्षक रविदत्त शर्मा ने विभिन्न जनप्रतिनिधियों से व्यक्तिगत मुलाकात कर उन्हें आमंत्रण पत्र भेंट किया और समारोह में शामिल होने का सादर निमंत्रण दिया। भूलवश कोई रह जाता है तो विप्र समाज के लोग समाचार को आमंत्रण‌ पत्र समझे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों के साथ आत्मीय संवाद हुआ तथा समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने,युवाओं को उचित मार्गदर्शन प्रदान करने और संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में सहभागिता का आग्रह किया गया। आयोजकों ने बताया कि समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज की शैक्षणिक एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करना तथा नई पीढ़ी को शिक्षा, रोजगार एवं भविष्य के बेहतर कैरियर चयन के लिए उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। कैरियर काउंसलिंग शिविर के माध्यम से युवाओं को अपने लक्ष्य निर्धारित करने और सफलता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन 29 नवंबर,रविवार को प्रातः 10:15 बजे प्रताप ऑडिटोरियम,अलवर में होगा। विप्र फाउंडेशन परिवार ने समाज के सभी बंधुओं, युवाओं,प्रतिभाशाली विद्यार्थियों,अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शनिवार, 07 नवंबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp