
राष्ट्रपति ने मांगे विपक्षी दलों से वोट चोरी के सबूत
दैनिक शुभ भास्कर सुनील कुमार मिश्रा बद्री राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भारतीय लोकतंत्र के खिलाफ साजिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि विपक्ष राष्ट्रपति को वोट चोरी से जुड़े सबूत सौंपेगा. राहुल गांधी के मुताबिक, देश के लोग जानते हैं कि अलग-अलग राज्यों में चुनावों में गड़बड़ी हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी और शाह लोकतंत्र को तबाह कर रहे हैं और ज्ञानेश कुमार वोट चोरी करा रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा कि राष्ट्रपति ने इस मुद्दे पर विचार करने की बात कही है. राहुल गांधी ने कहा कि सोमवार को CJI से मुलाकात करेंगे.खड़गे और ममता बनर्जी ने भी उठाया मुद्दा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के सामने अपनी बात रखी और वोट चोरी का मुद्दा उठाया. उन्होंने फिर से चुनाव कराने और ईवीएम हटाकर बैलेट पेपर से मतदान कराने की मांग की. खड़गे ने बताया कि राष्ट्रपति ने उनसे सबूत मांगे हैं. तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि राष्ट्रपति ने विपक्ष की बात सुनी और सकारात्मक रुख दिखाया. उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से वोट चोरी के मामले में हस्तक्षेप करने और संविधान की रक्षा करने की अपील की है. ममता बनर्जी ने कहा कि विपक्ष राष्ट्रपति को इस मामले से जुड़े सबूत सौंपेगा.राहुल गांधी ने कहा कि विपक्षी सांसद पहले मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने गए थे, लेकिन उन्हें वहां रोक दिया गया. इसके बाद उन्होंने राजघाट जाकर प्रदर्शन करने का फैसला किया, लेकिन वहां भी उन्हें रोका गया. उन्होंने बताया कि विपक्ष अब सोमवार को सुप्रीम कोर्ट भी जाएगा. प्रतिनिधिमंडल में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, ममता बनर्जी, एमए बेबी, डी. राजा, राजीव राय, सुप्रिया सुले, उमर अब्दुल्ला, मनोज झा और थोल थिरुमावलवन शामिल थे.











