लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के रिजल्ट पर आया PM मोदी का पहला बयान, बोले- ‘यह जनादेश हमें और मजबूती देगा’ – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के रिजल्ट पर आया PM मोदी का पहला बयान, बोले- ‘यह जनादेश हमें और मजबूती देगा’

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के रिजल्ट पर आया PM मोदी का पहला बयान, बोले- ‘यह जनादेश हमें और मजबूती देगा’

 

Advertisement Box

दैनिक शुभ भास्कर सुनील कुमार मिश्रा बद्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 राज्यों में हुए लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के रिजल्ट सामने आ रहे हैं। अब इस परिणाम पर PM नरेंद्र मोदी का पहला बयान सामने आ गया है। पीएम मोदी ने कहा है कि यह जनादेश हमें और मजबूती देगा उपचुनाव परिणाम के बाद जनता का आभार जताया।देश के 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों और 1 लोकसभा सीट के नतीजे पर बता दें कि ये उपचुनाव पश्चिम बंगाल की रेजीनगर और नंदीग्राम, पुडुचेरी की थट्टांचावडी और तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम सीट पर विधानसभा उपचुनाव के नतीजे और असम की नगांव लोकसभा सीट पर हुए थे। इनमें से नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीट पर भाजपा की जीत हुई है। इसके साथ ही नगांव लोकसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी जीत की ओर बढ़ रही है। ऐसे में उपचुनाव के इन नतीजों पर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान भी सामने आ गया है।लोगों का सुशासन के एजेंडे से गहरा जुड़ाव- PM मोदीउपचुनाव में भाजपा के बेहतरीन प्रदर्शन पर पीएम मोदी ने कहा- “लोगों के लगातार मिल रहे आशीर्वाद के लिए उनका आभार। नगांव असम के लोकसभा चुनाव और नंदीग्राम व रेजीनगर पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि लोगों का BJP-NDA के सुशासन के एजेंडे से गहरा जुड़ाव है। मैं जीत हासिल करने वाले BJP उम्मीदवारों को बधाई देता हूं और अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की भी सराहना करता हूं।”

 

यह जनादेश हमें और मजबूती देगा- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा- “मैं पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट पर जीत के लिए NDA के अपने अहम सहयोगी, AINRC को भी बधाई देता हूं। यह जनादेश हमें और मजबूती देगा, क्योंकि हम लोगों की भलाई और उनके बेहतर व समृद्ध भविष्य की उम्मीदों को पूरा करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।”कहां किसकी जीत पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर भाजपा की हंसीरानी रथ ने रिकॉर्ड 1,22,753 वोटों से जीत हासिल की है। रेजीनगर विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार शंखरव सरकार ने 75,816 वोटों से जीत हासिल की है। नगांव लोकसभा सीट पर भाजपा के देवाशीष शर्मा को बंपर बढ़त हासिल है और वह जीत की ओर बढ़ रहे हैं। वहीं, पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट पर NDA की सहयोगी AINRC के उम्मीदवार की जीत हुई है। उपचुनाव में BJP की जीत पर स्मृति ईरानी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोलीं- ‘भीड़तंत्र को लोकतंत्र ने दिया जवाब’ असम की नगांव लोकसभा सीट पर बड़ी जीत के करीब बीजेपी, कांग्रेस को तीसरे नंबर पर धकेला

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✕
[news_reels]
WhatsApp