
48वीं वाहिनी SSB जयनगर की बड़ी कार्रवाई, भारत-नेपाल सीमा पर हीरे जैसे प्रतीत होने वाले 163 दाने बरामद; एक नेपाली नागरिक पकड़ा गया
जयनगर अनुमंडल सुरेश कुमार रौनियार
भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों की रोकथाम एवं सीमा पर सतर्क निगरानी के क्रम में दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को लगभग 1855 बजे 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर की ‘एफ’ समवाय अंतर्गत सीमा चौकी बेतौन्हा के जवानों ने नियमित चेकिंग के दौरान एक नेपाली नागरिक के ट्रॉली बैग से हीरे जैसे प्रतीत होने वाले 163 छोटे दाने बरामद किए।नेपाल से भारत आ रहे उक्त व्यक्ति के निजी ट्रॉली बैग को बेतौन्हा–मारर चेक पोस्ट पर स्थापित बैगेज स्कैनर मशीन से स्कैन किया गया। स्कैनिंग के दौरान संदेह होने पर बैग खोलकर सामान की जाँच की गई, जिसमें एक छोटे प्लास्टिक बॉक्स में रखे प्लास्टिक पाउच से हीरे जैसे प्रतीत होने वाले दाने बरामद हुए।बरामद वस्तु का कुल वजन 2 ग्राम (लगभग 10 कैरेट, दावा अनुसार)पाया गया। पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने बताया कि यह लैब-ग्रोन हीरा है, जिसे वह अपने निजी आभूषण बनवाने के उद्देश्य से भारत ले जा रहा था। हालाँकि, बरामद वस्तु के संबंध में उसके पास कोई वैध खरीद रसीद प्रस्तुत नहीं थी।
बरामदगी का विवरण:-
वस्तु: हीरे जैसे प्रतीत होने वाले दाने
कुल संख्या:163 छोटे दाने
कुल वजन:2 ग्राम (लगभग 10 कैरेट, दावा अनुसार)
पकड़ा गया व्यक्ति: 01 नेपाली नागरिक, उम्र 31 वर्ष
बरामदगी स्थल:बेतौन्हा–मारर चेक पोस्ट
निकटतम सीमा स्तंभ:BP संख्या 269/06 से लगभग 500 मीटर,यात्रा मार्ग:काठमांडू, नेपाल से होशंगाबाद, मध्य प्रदेश, भारत
दस्तावेज -नेपाली नागरिकता प्रमाणपत्र
प्रारंभिक पूछताछ में व्यक्ति ने बताया कि वह उक्त वस्तु काठमांडू, नेपाल से लेकर भारत के होशंगाबाद, मध्य प्रदेश जा रहा था। बरामद वस्तु की प्रकृति एवं वैधता की पुष्टि संबंधित सक्षम प्राधिकारी द्वारा की जानी है।तत्पश्चात बरामद वस्तु की जब्ती सूची तथा पकड़े गए व्यक्ति की गिरफ्तारी संबंधी आवश्यक दस्तावेज तैयार कर *सीमा शुल्क विभाग, जयनगर* को सुपुर्द करने की कार्रवाई की जा रही है।कमांडेंट, 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए बल के जवान सतर्कता एवं मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे हैं। सीमा पर आने-जाने वाले व्यक्तियों एवं उनके सामान की नियमानुसार जाँच लगातार जारी है।











