
48वीं वाहिनी SSB जयनगर की कार्रवाई, 33 लीटर नेपाली शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार; मोटरसाइकिल बरामद
जयनगर अनुमंडल सुरेश कुमार रौनियार
भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के ‘D’ समवाय, गंगौर के अंतर्गत सीमा चौकी अखराघाट की टीम ने आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 33 लीटर नेपाली शराब बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।नेपाल की ओर से एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति भारत की ओर आता दिखाई दिया। SSB गश्ती दल को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन जवानों ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर उसे मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया।जांच के दौरान मोटरसाइकिल के साथ नेपाली शराब बरामद की गई। बरामद सामग्री का विवरण-नेपाली देशी शराब (दिलवाले) – 110 बोतल × 300 ML = 33 लीटर, मोटरसाइकिल – 01,गिरफ्तार व्यक्ति इस प्रकार हैं -ललन कुमार महतो, उम्र 26 वर्ष, पिता – धनपत महतो, निवासी – ग्राम नरसम, पोस्ट राठोस, थाना पटौना, जिला मधुबनी, बिहार।प्रारंभिक पूछताछ के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति ने बताया कि उसे शराब नेपाल में एक अज्ञात व्यक्ति से प्राप्त हुई थी तथा वह इसे ग्राम नरसम में बेचने के लिए ले जा रहा था।बरामद शराब एवं मोटरसाइकिल की नियमानुसार जब्ती सूची तथा गिरफ्तार व्यक्ति की गिरफ्तारी सूची तैयार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई हेतु थाना सहारघाट को सुपुर्द करने की प्रक्रिया जारी है।कमांडेंट, 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए SSB द्वारा लगातार आसूचना आधारित निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। सीमा क्षेत्र में ऐसी अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए बल के जवान पूरी सतर्कता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं।











