मां शैलपुत्री के चरणों में कोटिशः नमन’, नवरात्र के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मां शैलपुत्री के चरणों में कोटिशः नमन’, नवरात्र के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

मां शैलपुत्री के चरणों में कोटिशः नमन’, नवरात्र के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

दैनिक शुभ भास्कर सुनील कुमार मिश्रा बद्री दिल्ली‘मां शैलपुत्री के चरणों में कोटिशः नमन’, नवरात्र के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
नवरात्र के प्रथम दिवस के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी गई हैं। प्रधानमंत्री मोदी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया, “शक्ति-साधना के महापर्व नवरात्रि की सभी देशवासियों को कोटि-कोटि शुभकामनाएं। मां जगदंबा की कृपा से सबके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य का वास हो, जो राष्ट्र की एकता एवं प्रगति के संकल्प को और सशक्त करे।”
पीएम की ओर से एक और पोस्ट में लिखा गया, “नवरात्र के शुभारंभ पर शांति की अधिष्ठात्री मां शैलपुत्री के चरणों में कोटिश: नमन। उनकी दिव्य कृपा से सभी के मन में धैर्य और आत्मविश्वास का दीप प्रज्वलित हो। देशवासियों पर सदैव मां का आशीर्वाद बना रहे, यही कामना है।” रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा, “आप सभी को शारदीय नवरात्र के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। नवरात्र के प्रथम दिवस पर मां शैलपुत्री के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन और वंदन। मां का दिव्य स्वरूप हमें प्रकृति के प्रति श्रद्धा, जीवन में दृढ़ता और प्रत्येक परिस्थिति में अडिग रहने की प्रेरणा देता है। आदिशक्ति मां शैलपुत्री सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करें।”

Advertisement Box

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया, “समस्त देशवासियों को मां आदिशक्ति के महापर्व ‘शारदीय नवरात्र’ की हार्दिक शुभकामनाएं। मां भगवती की उपासना और शक्ति साधना का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए। मां दुर्गा से सभी देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और कल्याण की प्रार्थना करता हूं।केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री व विद्युत मंत्री मनोहर लाल की ओर से लिखा गया, “समस्त श्रद्धालुओं को शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं। आदिशक्ति मां जगदंबा सभी की मनोकामनाएं पूर्ण कर सबके जीवन में सुख, समृद्धि व शांति प्रदान करें।” पुरी से भाजपा सांसद संबित पात्रा ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “आदिशक्ति मां दुर्गा की आराधना के पावन महापर्व शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मां भगवती के श्रीचरणों में समर्पित इस भक्तिमय स्तुति का श्रवण करें। मां जगदंबा की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✕
[news_reels]
WhatsApp