
Written by
shubh-bhaskar Report
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, केरल विधानसभा
दैनिक शुभ भास्कर श्रीमती हंसा केरल तिरुवनंतपुरम मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग के लिए विधानसभा में पेश किए जाने वाले प्रस्ताव में यह मांग भी की जाएगी कि एसआईआर प्रक्रिया में हुई अनियमितताओं को दूर करने के बाद मतदाता सूची से हटाए गए सभी पात्र मतदाताओं के मतदान अधिकारों को बहाल किया जाए। केरल की कांग्रेस सरकार सोमवार को राज्य विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश करेगी। इसमें केंद्र सरकार से ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से हटाने की मांग की जाएगी। इसके साथ ही,

केरल विधानसभा मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग वाला प्रस्ताव लाने वाली देश की पहली विधानसभा बन जाएगी।











