
माचाड़ी सीएचसी में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण शिविर आयोजित, 91 रोगियों को मिला लाभ।
लूपिन फाउंडेशन के तत्वावधान में हुआ आयोजन, उच्च रक्तचाप,डायबिटीज, अस्थमा और हृदय रोगों की हुई जांच।
नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट
(माचाड़ीअलवर):-अलवर- प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहे ऐतिहासिक माचाड़ी कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में सोमवार को लूपिन फाउंडेशन के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 91 रोगियों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया तथा निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। शिविर के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और विभिन्न बीमारियों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।
सेक्टर हेल्थ सुपरवाइजर नवल बैरवा ने बताया कि शिविर में उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर),डायबिटीज,दमा, अस्थमा एवं हृदय संबंधी बीमारियों की जांच की गई। चिकित्सकीय टीम ने मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति का आकलन कर उन्हें आवश्यक परामर्श प्रदान किया। साथ ही, जरूरतमंद एवं पात्र मरीजों को निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं,जिससे उन्हें उपचार में राहत मिल सके।
शिविर में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े चिकित्सा एवं तकनीकी कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान डॉ.वीरेंद्र कुमार मीणा,डॉ. रोहित शर्मा,डीईओ महेंद्र प्रजापत,स्पारो टेक्नीशियन दीपिका,लैब टेक्नीशियन खुशबू ज्योतिषी,एक्स-रे टेक्नीशियन विश्व सुगंध, फार्मासिस्ट सीताराम सैनी, ईसीजी टेक्नीशियन सुशीला गुर्जर,एएनएम रुकसार बानो तथा कम्युनिटी मोबिलाइजर संतोष शर्मा सहित अन्य कार्मिकों ने शिविर की व्यवस्थाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग किया।
शिविर में मरीजों को समय पर स्वास्थ्य जांच,चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। ऐसे शिविर ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए उपयोगी साबित होते हैं,क्योंकि इनके माध्यम से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मिलती हैं। विशेष रूप से उच्च रक्तचाप और डायबिटीज जैसी बीमारियों की समय पर जांच से मरीजों को अपनी स्वास्थ्य स्थिति के प्रति जागरूक होने और आवश्यक उपचार लेने में मदद मिलती है।
लूपिन फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर से 91 रोगियों को लाभ मिला। शिविर के माध्यम से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने तथा लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करने की दिशा में प्रयास किया गया।











