अंतर सदनीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 का पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न ! – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अंतर सदनीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 का पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न !

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

अंतर सदनीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 का पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न !

डॉ उदय शंकर भगत
गड़वाघाट वाराणसी। स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल, गड़वाघाट, रमना, वाराणसी में आज सत्र 2026-27 की अंतर-सदनीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर रमन सदन ने प्रथम दयानन्द सदन ने द्वितीय तथा टैगोर सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया खेलकूद प्रतियोगिताओं में रमन सदन के अखिलेश यादव एवं आर्यन झा विवेकानन्द सदन के आर्यन दयानन्द सदन की आयुषी तथा ग्रीन हाउस के सत्यम कपूर ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल प्रतिभा एवं प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वामी के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्ज्वलन तथा सामूहिक गीत के साथ हुआ इसके पश्चात पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया जिसमें विजेता सदनों एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया

Advertisement Box

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य चन्द्र शेखर सिंह ने अपने संबोधन में में कहा कहा खेलकूद खेलकूद वि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण आधार है खेल हमें अनुशासन धैर्य सहयोग और नेतृत्व की भावना सिखाते हैं जीत हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है जबकि हार हमें अपनी कमियों को सुधारने का अवसर देती है प्रत्येक विद्यार्थी को खेल भावना के साथ निरंतर प्रयास करते हुए जीवन में सफलता प्राप्त करनी चाहिए विद्यालय के प्रबंधक सचिव बाबा प्रकाश ध्यानानन्द जी ने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा खेल केवल पदक और पुरस्कार जीतने का माध्यम नहीं बल्कि जीवन में संघर्ष करने आत्मविश्वास बढ़ाने और श्रेष्ठ नागरिक बनने की पाठशाला हैं विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी समान रुचि लेनी चाहिए अनुशासन मेहनत ईमानदारी और टीम भावना ही सफलता की वास्तविक कुंजी हैं हमें प्रत्येक विद्यार्थी की प्रतिभा को प्रोत्साहित करते हुए उसे आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने चाहिए
कार्यक्रम का कुशल संचालन निधि तिवारी ने किया खेलकूद प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में खेल प्रशिक्षक दिनेश कुमार के साथ सहयोगी शिक्षक सुनील कुमार तिवारी अतीन्द्र कुमार सिंह सुभाष यादव सुभाष सिंह वन्दना तिवारी सिद्धार्थ पराशर पूजा सिंह एवं नाज़मा अंसारी सहित समस्त शिक्षकगण का सराहनीय योगदान रहा समारोह में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में खेल भावना आपसी सहयोग स्वस्थ प्रतिस्पर्धा तथा सदन के प्रति गौरव की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✕
[news_reels]
WhatsApp