पढ़ाई के साथ खेल भी आवश्यक, नियमित प्राणायाम और व्यायाम करें डॉ. जी.एस. तंवर – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पढ़ाई के साथ खेल भी आवश्यक, नियमित प्राणायाम और व्यायाम करें डॉ. जी.एस. तंवर

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

पढ़ाई के साथ खेल भी आवश्यक, नियमित प्राणायाम और व्यायाम करें डॉ. जी.एस. तंवर

दैनिक शुभ भास्कर रिपोर्टर:-शिंभू सिंह शेखावत राजस्थान
नीमकाथाना के निकटवर्ती ग्राम पंचायतगणेश्वर की राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, गणेश्वर में आयोजित संभाग स्तरीय बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिता के सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त पीएमओ डॉ. जी.एस. तंवर ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जीवन में अत्यंत आवश्यक हैं। खेल शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्फूर्ति, अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बालिकाओं को नियमित प्राणायाम एवं व्यायाम करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा, खेल और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहकर विद्यार्थी अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास कर सकते हैं।
समारोह के मुख्य अतिथि वयोवृद्ध शिक्षाविद् सुमंत शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में एससीबीईओ राजेश टेलर, सहायक विभागीय अधिकारी कल्पना भास्कर, आयुर्वेद अधिकारी डॉ. प्रदीप शर्मा, प्राचार्य रामानंद शर्मा तथा विदुषी प्रेम सैनी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने अपने संबोधन में बालिकाओं को खेल भावना, अनुशासन, नियमित अभ्यास एवं जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
संस्कृत शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित छह दिवसीय संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग की 25 तथा सीनियर वर्ग की 20 टीमों सहित कुल 45 टीमों ने भाग लिया। आगंतुकों ने विद्यालय परिवार और ग्रामवासियों द्वारा की गई व्यवस्थाओं तथा आत्मीय आतिथ्य की मुक्तकंठ से सराहना की। गणेश्वर की प्राचीन ताम्रकालीन सभ्यता, पुरातात्त्विक स्थल एवं श्री गालव गंगा तीर्थ के बारे में जानकारी प्राप्त कर प्रतिभागियों का ज्ञानवर्धक हुआ
कार्यक्रम के अंत में आए हुए ग्राम पंचायत के समस्त ग्रामीण जनों और उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✕
[news_reels]
WhatsApp