बिहार पुलिस सेवा के 14 अफसर बने IPS, – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिहार पुलिस सेवा के 14 अफसर बने IPS,

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

बिहार पुलिस सेवा के 14 अफसर बने IPS,

दैनिक शुभ भास्कर श्रीमती हंसा नई दिल्ली केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बिहार पुलिस सेवा के 14 अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा IPS में प्रोन्नत किया है। इन्हें बिहार कैडर आवंटित किया गया है और वे एक वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर रहेंगे।अधिकारियों को आईपीएस में प्रमोशन। सांकेत‍िक तस्‍वीर
14 अधिकारियों को आईपीएस में प्रमोशन। सांकेत‍िक तस्‍वीर
सभी अधिकारियों को आईपीएस में प्रोबेशन पर नियुक्त करते हुए बिहार कैडर आवंटित किया गया है। इनका चयन वर्ष 2025 की चयन सूची के आधार पर किया गया है। IPS बनने वाले अधिकारियों में कैलाश प्रसाद, ममता कल्याणी संतोष कुमार, राज कुमार साह, कुमारी ममता कल्याणी, मो. मुत्तफिक अहमद, राजन सिन्हा, इम्तियाज अहमद शामि‍ल हैं।
इनके अलावा अजय नारायण यादव, सतीश कुमार, मो. शिबली नोमानी, कुंदन कुमार, स्मिता सुमन, राकेश कुमार और राजेश कुमार सिंह प्रभाकर को प्रोमोशन द‍िया गया है। एक वर्ष के प्रोबेशन में रखे जाएंगे सभी आईपीएस
अधिसूचना के मुताबिक, सभी नवनियुक्त आईपीएस अधिकारियों को एक वर्ष की परिवीक्षा अवधि
इस दौरान उन्हें भारतीय पुलिस सेवा की प्रोबेशन नियमावली के प्रविधानों के अनुसार प्रशिक्षण भी प्राप्त करना होगा। अधिकारियों का इंडक्शन प्रशिक्षण निर्धारित नियमों के तहत कराया जाएगा।बिहार की कानून व्‍यवस्‍था में रहेगा अहम रोल
गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, भारतीय पुलिस सेवा भर्ती नियमावली, 1954 और भारतीय पुलिस सेवा प्रोन्नति द्वारा नियुक्ति विनियम, 1955 के प्रावधानों के तहत यह नियुक्ति की गई है।
राष्ट्रपति ने इन अधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी दी है। बिहार पुलिस सेवा से आइपीएस में प्रोन्नति मिलने के बाद इन अधिकारियों को राज्य में पुलिस प्रशासन और कानून-व्यवस्था से जुड़ी जिम्मेदारियों में आगे काम करने का अवसर मिलेगा।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✕
[news_reels]
WhatsApp